“पुलिस थाना सदर ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, जिन्हें अब अदालत में पेश किया जाएगा। 14 नवंबर को कमलेश निवासी तहसील रोहड़ू जिला शिमला हाल रिहायिश बिल्डिंग जवाहर पार्क सोलन ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 12 नवंबर को दोपहर के समय वह इसकी बेटी और दामाद अपने कमरे में ताला लगाकर डाक्टर के पास गये थे”
सोलन 17 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जब यह शाम को समय करीब तीन बजे वापस घर आए तो इनके कमरे का ताला गायब पाया गया। जब इन्होंने कमरा खोलकर चैक किया तो अंदर से लेडिज पर्स में रखा एक सोने का कड़ा, सोने के टॉप्स की जोड़ी, एक सोने की अंगूठी और किचन में रखा एक सिलेंडर गायब पाए गए।
उक्त सामान को अपने कमरे में हर स्थान पर ढूंढा परंतु कहीं पर भी न मिला। चोरी हुए गहनों-सिलेंडर की कीमत लगभग दो लाख 30 हजार रुपए थी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक किया गया और तकनीकी जांच को आगे बढ़ाया।
जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करके उक्त मामले में संलिप्त तीन आरोपियों अशोक कुमार (गांव रतवा डाकघर और थाना वगीचा जिला जसपुर छत्तीसगढ़ को रिहायिश) बाण मोहल्ला बिंदल कालोनी जिला सोलन उम्र 25 वर्ष, आशीष उर्फ गोलू निवासी गांव गुठान डाकघर व तहसील नौहराधार जिला सिरमौर उम्र 24 वर्ष और सितेंदर उर्फ सीतू निवासी गांव गुठान डाकघर व तहसील नौहराधार जिला सिरमौर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…