सोलन – सिख समुदाय के लोगो ने किया नगर कीर्तन का आयोजन 

“सोलन जिला के गड़खल में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया । नगर कीर्तन का आयोजन 86 वे गुरमत समागम को समर्पित रहा इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब कीमू घाट से नगर कीर्तन गड़खल बाजार तक निकाल गया और वापिस गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ”
 
सोलन 06 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 
 
नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पांच प्यारों के अगुवाई में निकाल गया नगर कीर्तन में विशेष रूप से गतका पार्टी ने अपने जौहर दिखाएं वहीं पाइपर बैंड द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई इस अवसर पर जगह-जगह लंगर भी लगाए गए।
 
इस दौरान जिला सोलन के सभी गुरद्वारों की संगत भी मौजूद रही। हमारे संवाददाता से बात करते हुए किमुघाट गुरुद्वारे के प्रधान मनिंदर सिंह वालिया ने बताया आज 86 वे गुरमत समागम को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि किमू घाट गुरुद्वारा साहब को बने हुए आज 86 साल हो चुके है हर साल इस समागम का आयोजन किया जाता है।
 
उन्होंने कहा कि इसमें सभी धर्म के लोगों ने पर चढ़कर भाग लिया और सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहते हुए गुरु साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वाहन किया गया। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.