सोलन – पंचकूला के गोलीकांड का हिमाचल से नहीं कोई लेना देना – एसपी बद्दी

“पड़ोसी राज्य हरियाणा के पंचकूला के एक दवा ट्रेडर के घर के बाहर हुई गोलीबारी को लेकर बद्दी पुलिस ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि यह मामला उनकी परिधि और अधिकार क्षेत्र से बाहर का है। हालांकि इस उद्यमी का कामकाज बद्दी में है, लेकिन वह सिर्फ कामकाज के सिलसिले में बीबीएन आते हैं”

बद्दी 20 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि पंचकूला में एक फार्मास्युटिकल ट्रेडर जो बद्दी, हिमाचल प्रदेश में भी व्यवसाय संचालित करते हैं। उनके पंचकूला के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि पहले धमकी कॉल बद्दी पुलिस जिला के अधिकार क्षेत्र के बाहर हुई थी। यह तथ्य ध्यान में रखते हुए कि उक्त व्यवसायी का बद्दी में भी व्यवसाय है, यहां थाना बद्दी में पहले प्राथमिकी संख्या 250/2024 दर्ज की गई।

हम उनकी निर्बाध सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के मानकों को देखते हुए उनको सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। फायरिंग की घटना एक अन्य जिले में घटी है।

एसपी ने बताया कि संबंधित जिले की पुलिस के साथ मिलकर तालमेल व संचार के माध्यम से समन्वय बनाकर इस मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

हमारी ओर से सुरक्षा व्यवस्था के मामले में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी, और हम सुनिश्चित करेंगे कि व्यवसायी की सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम निर्बाध सुरक्षा के तहत किए जा रहे हैं।

जाने क्या है पूरा मामला 

सेक्टर-21 स्थित एक व्यापारी के घर के बाहर ताबड़तोड़ तीन हवाई फायर कर बदमाश मौके से फरार हो गए। मनु साहनी पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी मकान नंबर-1827 सेक्टर-21 पंचकूला ने बताया कि 17 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे वह बद्दी से अपने घर सेक्टर-21 पंचकूला में आ गया था।

इसके बाद वे मार्केट में चले गए। शाम 6 बजे वह घर वापस पहुंचे तो घर की बालकनी में खड़े थे। तभी दो नौजवान लड़के काले रंग के बाइक पर उसके घर के सामने पहुंचे। चलती बाइक से पीछे बैठे एक लड़के ने तीन हवाई फायर किए।

दो खाली खाली खोल सड़क पर मिले, एक नहीं मिला। हैरानी की बात यह है कि व्यापारी के घर के बाहर सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके बावजूद आरोपी हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए और पुलिस उन्हें पकड़ तक नही सकी।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-21 निवासी व्यापारी का बद्दी हिमाचल प्रदेश में दवाइयां का कारोबार है। उन्हें कुछ समय पहले धमकी मिली थी।

धमकी मिलने के बाद उनके घर के बाहर 10 अक्टूबर से चार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात थे। वीरवार शाम करीब 6:45 बजे एक बाइक पर हेलमेट पहने दो बदमाश आए और घर के बाहर फायर कर फरार हो गए।

सूचना पाकर एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।