सोलन – एक्सपायर दवा मिलने पर कंडाघाट अस्पताल को नोटिस जारी

“सिविल अस्पताल कंडाघाट के दवा कक्ष में आवश्यक दवाओं के एक्सपायर होने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य महकमे ने दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। मेल के माध्यम से विभाग ने खंड चिकित्सा अधिकारी के साथ पत्राचार किया है और मामले की गहनता से जांच करने के लिए कहा है”

सोलन 26 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

शुक्रवार को मामले को लेकर जांच के लिए बीएमओ सायरी सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचे। जहां पर प्रभारी के नाइट ड्यूटी पर होने के कारण शुक्रवार को वह ऑफ पर थे। हालांकि बीएमओ ने अन्य स्टाफ कर्मियों से पूछताछ की।

वहीं, अस्पलाल के दवा काउंटर से एक्सपायर दवाओं को हटा दिया है। हैरत की बात तो यह है कि इन दवाओं की शीशियों की संख्या एक या दो नहीं बल्कि करीब 150 के आस-पास है। हालांकि अस्पताल प्रशासन दावा कर रहा है कि इन दवाओं का वितरण नहीं किया गया है।

वहीं, मामले में जांच भी चली हुई है। कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी समेत दोनों फार्मासिस्टों से जवाब मांगा है। जल्द ही मामले को लेकर अस्पताल के प्रभारी और दोनों फार्मासिस्ट के बयान दर्ज करवाएंगे।

मामला सामने आने के बाद कर्मचारी एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे हैं। यही नहीं दोनों फार्मासिस्ट के एक साथ अवकाश जाने पर भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

गौर रहे कि सरकारी स्तर पर 300 से अधिक दवाइयां अस्पतालों के दवा काउंटर पर दी जाती हैं। चिकित्सकों को भी बाहर से दवाएं लिखने के लिए सरकार ने मना किया है ताकि मरीजों को अस्पताल से ही दवाइयां मिल सकें।

फिर भी अधिक मात्रा में दवाइयां खराब होना बड़ी बात है। दूसरी ओर कई बार अस्पताल में दवाइयां ही खत्म हो जाती हैं। इसके बाद मरीजों को अधिक दाम में दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं।

“खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी को मामले की जांच सौंपी गई है। बीएमओ जांच कर रहे हैं। दो दिन में जवाब विभाग के पास आ जाएगा। एक्सपायरी दवाओं को डिस्पेंसरी से हटा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी”-डॉ. अमित रंजन तलवाड़, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

5 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

5 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

5 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

6 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

6 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

6 hours ago