सोलन – आग की दुर्घटनाओं से त्वरित बचाव हेतु मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

“अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अजय यादव की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में आग की दुर्घटनाओं से त्वरित बचाव के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया”
सोलन 26 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
अजय यादव ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य कार्यालयों एवं घरों में अचानक लगी आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि एक प्रशिक्षित व्यक्ति किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से जाने से पूर्व सभी विद्युत उपकरणों को बंद करना सुनिश्चित बनाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के उपायों के बारे में सभी को जानकारी होना आवश्यक है।
मॉक ड्रिल के दौरान दमकल अधिकारी कमलजीत सिंह ने वॉटर टाईप सिलेंडर से साधारण आग बुझाने, सी.ओ.2 सिलेंडर से गैस की आग बुझाने, डी.सी.पी. सिलेंडर से मेटल की आग बुझाने तथा फोम टाईप सिलेंडर से केमिकल की आग बुझाने के बारे में व्यवहारिक रूप से विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने आग बुझाने वाले उपकरणों के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

8 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

8 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

9 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

9 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

9 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

9 hours ago