“राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना (एनपीईपी) की ओर से राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) सोलन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई”
सोलन 16 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पहले दिन नेशनल रोल प्ले की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर एलीमेंट्री आशीष कोहली ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत की।
निदेशक एलीमेंट्री ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और प्रतिभागियों और उनके शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना 1980 में शुरू की गई थी।
उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में शारीरिक व मानसिक बदलाव होते हैं। इस मौके पर एससीईआरटी सोलन की कार्यकारी प्रिंसीपल डा. रजनी सांख्यान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विस्तार से एनपीईपी पर प्रकाश डाला।
उन्होंने प्रदेश भर से आए बच्चों को नशा और मोबाइल की लत से दूर रहने की नसीहत भी दी। परियोजना समन्वयक डा. स्नेह मेहता ने मंच का सफल संचालन किया।
उन्होंने बताया कि नेशनल रोल प्ले की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल के नौ जिलों (बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना) के छात्रों ने भाग लिया। अधिकांश छात्र कक्षा आठ और नौ के थे।
राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना एससीईआरटी सोलन परियोजना अधिकारी डा. त्रिवेणी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला सिरमौर को पहला, जिला कांगड़ा को दूसरा और जिला कुल्लू को तीसरा स्थान मिला।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…