सोलन – डांस हिमाचल डांस सीजन-10 के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

“मेगा इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस’ सीजन-10 के ऑडिशन जिला सोलन के परवाणू स्थित आयशर स्कूल में शुक्रवार को शानदार संपन्न हुए।  मुरारी लाल नर्सिंग कालेज द्वारा प्रायोजित डांस हिमाचल डांस सोलन ऑडिशन में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया”

सोलन 07 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस दौरान मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह रहे। उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद परवाणू के उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह तथा वर्तमान मनोनीत पार्षद परवाणू एवं समाजसेवी कांता कपूर, समाजसेवी संदीप चौहान, आयशर स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक सिंघी, उपप्रधानचार्य शालिनी भल्ला, मुरारी लाल नर्सिंग कालेज से अध्यापिकाएं प्रियंका और अदिति, ‘डांस हिमाचल डांस’ सीजन सात के विजेता ओएस रेक्स ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का आगाज़ दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। ऑडिशन में सोलन शहर सहित अन्य कुनिहार, सुबाथू, नौणी, कंडाघाट अर्की, चंडी, कसौली, नौणी, बद्दी, नालागढ़ के करीब 70 प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। सुबह 11.30 बजे शुरू होकर दोपहर 5.30 बजे तक चले इस ऑडिशन में हर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जूनियर डांसरों के नन्हे कदमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया, तो सीनियर प्रतिभागियों ने अपनी उम्दा परफॉर्मेंस से ‘डांस हिमाचल डांस’ का खिताब जीतने की मंशा जाहिर की।ऑडिशन से चुने गए प्रतिभागी पहले सेमीफाइनल और फिर ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रस्तुति देंगे।इसके अतिरिक्त डांस हिमाचल डांस प्रदेश भर की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक पहचान देने का बेहतरीन माध्यम है। इससे प्रदेश के युवाओं को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलता है। 

प्रतिभागियों के नाम…..

गौरांश बंसल, क्षितिजा वर्मा, मान्या, अराध्या शर्मा, विनायक, सानिध्य, निहारिका ठाकुर, शिवांग शर्मा, सिद्धानी, मानवी शर्मा, सौम्य वर्मा, नित्यांगी चौहान, धीरेन यादव, अर्पिता यादव, हर्षिता, रूद्र भारद्वाज, हर्षिका, द स्वैग्र्स, सिमरप्रीत कौर, आरूही भाटिया, रोहित कुमार, किशोर कुमार, साक्षी, परी, अक्षरा, मायरा, आरवी, श्रेया, हिया यादव, प्रांशु, नृत्य गल्र्स, दिव्यांशु, बिकाश बसनेट, माही गर्ग, दीप्ति ठाकुर, आशुमन, उर्वी चौहान, यश, नेहा, शाइनी, निखिल, माही, पायल, नेहू, गुंजन पठानिया, ओएस डांस क्रू, काव्या, काशवी, साची, वंशिका, मिष्टी, संसृति, अनुराग, सृष्टि, अपूर्वा, कीर्ति, अदविता, अनय, हेतल, कुशाग्र, काव्या, दाक्षायणी, समर्थ, सात्विक, दिव्यम, स्तुति, रेयांश और त्रिजल।