सोलन : हिमाचल प्रदेश से बाहर होंगी दवाओं के सैंपल फेल होने वाली कंपनियां

“सोलन अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हृदय, मधुमेह, किडनी, एंटीबायोटिक जैसी महत्वपूर्ण दवाइयों तक के सैंपल फेल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली कंपनियों को स्वयं ही प्रदेश छोड़ देना चाहिए”

सोलन 27 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

लगातार फेल हो रहे दवा के सैंपल पर अब स्वास्थ्य महकमा कंपनियों को प्रदेश से बाहर करने की तैयारी में है। विभाग ने कुछ कंपनियों को तीसरा नोटिस भेज दिया है। दस दिनों में दवा उद्योगों और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया जाएगा।

इस दौरान कंपनियों को दवाओं की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। सोलन अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में स्थापित कई कंपनियां गुणवत्ता का ध्यान नहीं रख रही हैं। इस कारण लगातार सैंपल फेल हो रहे हैं।

कई कंपनियों के तीन से अधिक बार सैंपल फेल हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान कोई कमी पाई जाती है तो तुरंत उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। कहा कि प्रदेश में हालात ये हैं कि कंपनियों के हृदय, मधुमेह, किडनी, एंटीबायोटिक जैसी महत्वपूर्ण दवाइयों तक के सैंपल फेल हो रहे हैं। इससे कंपनियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली कंपनियों को स्वयं ही प्रदेश छोड़ देना चाहिए।

क्रस्ना की कार्यप्रणाली को लेकर स्वास्थ्य मंत्री भी खुश नहीं हैं। ऐसे में कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। कंपनी का टेंडर रद्द होगा या नहीं इसका भी आगामी दिनों में पता लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश के अस्पतालों में स्टाफ को तैयार किया जाएगा। स्टाफ की भर्ती कर लैब में तैनाती की जाएगी।

नहीं बरती जाएगी कोताही

कोरोना को लेकर प्रदेशभर में अब कोताही नहीं बरती जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना को लेकर अलर्ट कर दिया है। इसे लेकर विभागों की बैठक बुलाई गई हैं। पिछली बार जिस प्रकार से कोरोना में कई लोगों की जाने गई थी। इस स्थिति से निपटने के लिए पहले ही कमर कसने के लिए कहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

9 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

14 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

14 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

14 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

14 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

15 hours ago