Breaking News

पंजाब : अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर हुआ ब्लास्ट, एक व्यक्ति के हाथ-पैर उड़े, हालत गंभीर

“अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर डीसेंट एवेन्यू के बाहर मंगलवार सुबह धमाका हुआ। धमाके की आवाज से दहशत फैल गई। लोग मौके पर पहुंचे और घायल को देख पुलिस को सूचना दी”

अमृतसर 27 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया, हालांकि यह धमाका कैसे हुआ और किसने किया फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। 

धमाके में जख्मी हुए व्यक्ति के हाथ-पांव उखड़ गए और वह सड़क के एक किनारे जा गिरा। धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि आसपास इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मजीठा रोड बाईपास के आसपास के लोगों का कहना है कि सुबह लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे कि अचानक डीसेंट एवेन्यू के बाहर जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका होते ही लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा था और उसके हाथ उखड़ गए थे। वह दर्द से चिल्ला रहा था।

लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर गई। फिलहाल जख्मी व्यक्ति की हालत  काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस की ओर से धमाके के पीछे किसी भी आतंकी साजिश  या अन्य किसी भी बड़ी वारदात होने की बात से इनकार किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

9 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

13 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

13 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

14 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

14 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

14 hours ago