सोलन – अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

“शहर के बाजार में त्योहारी सीजन में अतिक्रमण होना शुरू हो गया है। इसे देखते हुए निगम निगम ने दो टीमों गठित कर दी हैं। निगम ने दोनों टीमों को रोजाना बाजार का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं”

सोलन 18 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

इसके साथ अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा है। इस बार यदि कोई व्यक्ति निगम को अतिक्रमण का फोटो और वीडियो भी निगम को भेजता है तो भी अतिक्रमण करने वाले पर कार्रवाई होगी।

यदि दुकानदार निगम टीम की हिदायत देने के बाद भी नहीं मानता है तो सामान भी जब्त किया जाएगा। त्योहारी सीजन से निपटने के लिए भी निगम पूरी तरह से तैयार हो गया है।

आमतौर पर देखा जाता है कि त्योहारों में दुकानदार सामान बेचने के लिए बाहर तक सजा देते हैं। अधिक दिक्कत तब आती है जब सरकारी छुट्टी या रविवार होता है। इस दौरान कोई भी कर्मी निरीक्षण के लिए बाजार में नहीं आता।

इसका फायदा उठाकर दुकानदार बाहर तक सामान को सजा देते हैं। इससे लोगों को आवाजाही करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शहर के मालरोड, यूबीए मार्केट, अपर बाजार, चौक बाजार में दुकानदार बाहर तक सामान लगा कर बेचते हैं। इससे यहां पर रास्ता संकरा हो जाता है। वीरवार को भी रास्ता काफी संकरा रहा। ऐसे में लोगों आने-जाने में काफी दिक्कतों हुई।

यही नहीं आगामी दिनों में कोई अप्रिय घटना हो जाए तो यहां से दमकल वाहन को गुजारना भी काफी मुश्किल भरा हो जाता है। इन सभी चीजों को देखते हुए नगर निगम ने टीम का गठन कर दिया है।

“दुकानदारों से आग्रह है कि बाजार में अतिक्रमण न करें। यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण करता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दो टीमें बनाई गई है” – ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात अर्नब का कहर: ओडिशा-आंध्र में तबाही, देश के 22 राज्यों में अलर्ट

'चक्रवात अर्नब' का तांडव: ओडिशा और आंध्र तटों से टकराया तूफान, जनजीवन अस्त-व्यस्त; 22 राज्यों…

9 minutes ago

CEC पर देशद्रोह की मांग: विपक्ष का हल्ला बोल, दिल्ली से पटना तक प्रदर्शन

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का देशव्यापी हल्ला बोल: प्रियंका गांधी ने की 'देशद्रोह'…

16 minutes ago

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

16 hours ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

16 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

16 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

16 hours ago