जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
भारत की ओर आ रहे मालवाहक जहाज ‘एमवी केप डाओ’ (MV Cape Dao) पर हुए एक जानलेवा हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।
Another Indian seafarer killed.
Wiper Suraj Yadav of Deoria, Uttar Pradesh, is dead after MV Cape Dao was attacked today while sailing toward India.
28 crew on board, 20 of them Indian.
Two torpedoes: • Port side C-deck (accommodation) • Port side hull (engine room)
Assurances… pic.twitter.com/AvrD2p1Cwd— FSUI (@FSUIINDIA) September 23, 2026
ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास के समुद्री मार्गों में कमर्शियल जहाजों और नागरिक नाविकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
दूतावास जहाज पर सवार अन्य चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
We are closely monitoring the attack on MV Cape Dao today while transiting toward India, and are in close coordination with Omani authorities regarding the safety of all crew on board, including 19 Indian nationals.
We are deeply saddened by the loss of one Indian national in…— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) September 23, 2026
हमले का शिकार हुआ यूपी का युवक
फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने जानकारी दी है कि इस हमले में जान गंवाने वाले नाविक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी सूरज यादव के रूप में हुई है।
सूरज इस मालवाहक जहाज पर ‘वाइपर’ (Wiper) के पद पर तैनात थे। भारतीय दूतावास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह मृतक के परिवार और आरपीएसएल (RPSL) के साथ समन्वय कर रहा है।
दूतावास के आधिकारिक बयान के अनुसार, जहाज पर कुल 19 भारतीय नागरिक सवार थे।
दो टॉरपीडो से हुआ हमला, जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली
इस हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, एफएसयूआई (FSUI) ने हमले की प्रकृति को लेकर बड़े दावे किए हैं:
-
हमले का तरीका: यूनियन के मुताबिक, जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला किया गया। पहला टॉरपीडो जहाज के सी-डेक (C-deck) के आवासीय हिस्से के बाईं ओर (Port side) लगा, जबकि दूसरा इंजन रूम के पास बाईं ओर के बाहरी हिस्से से जा टकराया।
-
चालक दल की संख्या: एफएसयूआई का दावा है कि जहाज पर कुल 28 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 20 भारतीय थे (यह आंकड़ा दूतावास के 19 भारतीयों के आंकड़े से थोड़ा अलग है)।
‘आश्वासन का कोई मतलब नहीं, नाविकों की हो रही हत्या’
इस हमले के बाद सीमेन यूनियन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठन ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील समुद्री क्षेत्र में निर्दोष नागरिक नाविकों की जान खतरे में है।
एफएसयूआई ने मांग की है कि इस हमले के लिए तत्काल जवाबदेही तय की जाए और नाविकों के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित किया जाए।
यूनियन ने अपने बयान में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, “आश्वासन का कोई मतलब नहीं है। होर्मुज और उसके आसपास निर्दोष नागरिक नाविकों की हत्या की जा रही है।
हम सूरज यादव और खतरे में पड़े अन्य नाविकों के लिए न्याय की मांग करते हैं।”
भारतीय दूतावास फिलहाल स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और शेष क्रू मेंबर्स की सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।











