शाहगंज – दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल

“शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित एक पब्लिक इंटर कालेज के ठीक सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया गया”

शाहगंज 07 / 12 / 2024 कमलेश राव की रिपोर्ट 

शाहगंज क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के समीप शुक्रवार को आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय नीरज पुत्र बसंत लाल व 30 वर्षीय नर्वदा पत्नी विशाल दोनों एक बाइक से शाहगंज से घर जा रहें थे। सामने से पवई थाना क्षत्र के जल्दीपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सुनील चौहान पुत्र शिवधारी अगल लेख शाहगंज की तरफ आ रहें थे।

इसी दौरान दोनों बाइको में आमने-सामने भिडंत हो गईं। जिसमें तीनों गंभीर ऐप रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।