शाहगंज – सेंट थॉमस चौक पर स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर

“जिले के शाहगंज नगर के व्यस्ततम मार्गों में से एक, बलिया-लखनऊ राज्य मार्ग पर स्थित सेंट थॉमस चौक पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि सौभाग्य से इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद चौराहे पर भारी जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा”
शाहगंज 03 / 12 / 2024 कमलेश राव की रिपोर्ट

गौरतलब है कि सेंट थॉमस चौक से रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर राजकीय महिला महाविद्यालय, सेंट थॉमस इंटर कॉलेज, प्राइमरी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अलावा कई अस्पताल भी स्थित हैं। यहां सड़क दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। पिछले महीने एक साइकिल सवार छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों ने सैकड़ों बार इस चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाने और यातायात पुलिस की उचित व्यवस्था की मांग की है, लेकिन उनकी आवाज प्रशासन के कानों तक नहीं पहुंच रही है। परिणामस्वरूप, यहां की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

8 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

8 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

8 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

8 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

8 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

8 hours ago