Business

सेंसेक्स 1695 और निफ्टी ने 540 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

“भारतीय शेयर बाजार ने आज तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 1694.80 अंकों की ताबड़तोड़ बढ़त के साथ 76,852.06 अंकों पर खुला और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 539.80 अंकों की तूफानी तेजी के साथ 23,368.35 अंकों पर खुला”

“NEW DELHI – REPORT BY – SANTOSH SETH”

बताते चलें कि सोमवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर शेयर बाजार की छुट्टी थी और सभी तरह का कारोबार बंद था। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 1310.11 अंकों की तेजी के साथ 75,157.26 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 429.40 अंकों की बढ़त लेकर 22,828.55 अंकों पर बंद हुआ था।

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 1 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 49 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड शुरू किया।

जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला जबकि एशियन पेंट्स का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला।

आईसीआईसीआई बैंक, एटरनल और बजाज फाइनेंस में भी तेज उछाल

इनके अलावा, आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3.06 प्रतिशत, एटरनल 3.06 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 3.06 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.01 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.89 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.62 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.43 प्रतिशत, सनफार्मा 2.37 प्रतिशत, इंफोसिस 2.11 प्रतिशत, टीसीएस 2.10 प्रतिशत, एचसीएल टेक 2.03 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.92 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

इन कंपनियों के शेयर भी हरे निशान में खुले

इनके साथ ही, मंगलवार को कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, टाइटन और पावरग्रिड के शेयर भी तेजी के साथ हरे निशान में खुले।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

14 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

14 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

14 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

21 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

21 hours ago