Breaking News

SDM थप्पड़ कांड – नरेश मीणा के गिरफ्तारी के बाद बवाल, समर्थकों ने किया चक्काजाम-आगजनी

“एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की गिरफ्तार के बाद देवली-उनियारा में बवाल फिर शुरू हो गया है। उसके समर्थकों ने सड़क पर चक्काजाम कर आगजनी की है। पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात काबू में करने के प्रयास कर रही है”

जयपुर 14 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राजस्थान के टोंक जिले के देवली-उनियारा में नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद समर्थक फिर भड़क गए हैं। जिससे एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में देवली-उनियारा के समरावता गांव की सड़क पर टायर जलाए गए हैं।

पुलिस की गाड़ियों को रोकने के लिए समर्थकों ने चक्काजाम किया है। उपद्रवियों ने पुलिस पर हल्का पथराव भी किया है। जिन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले भी छोड़े है। इस दौरान पुलिस ने उसके कुछ समर्थकों को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि बुधवार को मतदान के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा के समरावता गांव में नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। आज गुरुवार करीब 12 बजे उसे गिरफ्तार किया गया है। 

दरअसल, बुधवाार को राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इनमें देवली-उनियारा विधानसभा भी शामिल थी। नरेश मीणा इस सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में है।

मतदान के दौरान नरेश मीणा समरावता में एक पोलिंग बूथ पहुंच गया। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी अधिकारियों से बहस हो गई और उसने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया।

इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने नरेश मीणा को हिरासत में लिया तो उसके समर्थक भड़क गए। वे पुलिस हिरासत से मीणा को छुड़ाकर ले गए। रात में उसके समर्थकों ने सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी।

नरेश मीणा के समर्थकों और पुलिस के बीच हुए बवाल में 10 पुलिस जवानों समेत 50 लोग घायल हुए हैं। अधिक चोट लगने वाले लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब 60 लोगों को हिरासत में लिया है। 

केकड़ी –  SDM को थप्पड़ मारने के मामले में जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन 

देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए यूपी चुनाव के तहत कल मतदान के दौरान समरावता गांव में पोलिंग बूथ पर एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में आज केकड़ी में भी राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर उपखंड अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार करने के दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
जिला कलेक्टर श्वेता चौहान को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि यह घटना केवल एक अधिकारी पर हमला नहीं है, बल्कि चुनाव की निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
चुनाव प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई से ही प्रशासन में भरोसा और चुनाव प्रक्रिया की गरिमा को बनाए रखा जा सकता है।
बाड़मेर में RAS समेत अधीनस्थ कार्मिको की पेन डाउन हड़ताल

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की ओर से RAS अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के मामले में आरएएस समेत अधीनस्थ कार्मिको के संगठन गुरूवार को पेन डाउन हड़ताल पर रहे।
इस दौरान आरएएस संघ,तहसीलदार संघ,कानूनगो संघ, राजस्व मंत्रालयिक संघ,ग्राम विकास अधिकारी संघ,सरपंच संघ ने अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत के नेतृत्व में जिला कलक्टर टीना डाबी को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
Santosh SETH

Recent Posts

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

6 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

6 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

6 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

12 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

12 hours ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

12 hours ago