Uttar Pradesh

सावन: वाराणसी में कांवड़ियों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें नए रूट

सावन के लिए वाराणसी में लागू हुआ भारी ट्रैफिक डायवर्जन, कांवड़ियों के लिए रिजर्व हुई लेन”

वाराणसी:  द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

पवित्र सावन महीने में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं तथा कांवड़ियों का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है।

दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी यातायात पुलिस ने शहर में एक व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि शहर में अंतरजनपदीय और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था जारी की गई है।

कांवड़ियों के लिए विशेष लेन और प्रतिबंध

  • चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक कांवड़ वाहनों को छोड़कर किसी भी अन्य वाहन का संचालन नहीं होगा।

  • वाराणसी सीमा के गुड़िया बॉर्डर, रखौना अंडरपास, राजातालाब, मोहनसराय और मुडला तिराहा से चांदपुर तक बाईं लेन पूरे सावन माह में केवल कांवड़ वाहनों के लिए रिजर्व रहेगी।

  • रविवार और सोमवार की रात 11 बजे खुलने वाली नियमित नो-एंट्री अब नहीं खोली जाएगी।

  • छूट: सब्जी, फल, दूध और एलपीजी गैस ले जाने वाले आवश्यक वाहनों को इन सभी प्रतिबंधों से पूरी तरह छूट मिलेगी।

भारी वाहनों और बसों के लिए नया रूट

  • गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज और भदोही की ओर से वाराणसी होकर जाने वाले सभी भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन्हें रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का इस्तेमाल करना होगा।

  • प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली की ओर से आने वाली बसें राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से रखौना ओवरब्रिज और हरहुआ होते हुए शहर में प्रवेश करेंगी।

  • गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर की ओर से आने वाली बसें हरहुआ से गिलट बाजार, शिवपुर चुंगी, फुलवरिया और लहरतारा चौराहा होते हुए कैंट बस स्टेशन तक जाएंगी।

हल्के सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन

  • प्रयागराज से वाराणसी आने वाले हल्के सवारी वाहन अपनी दाहिनी लेन से कछवां रोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास होते हुए अमरा-अखरी से नीचे उतरेंगे।

  • इसके बाद वे चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर, बीएलडब्ल्यू गेट और ककरमत्ता ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन तक आ-जा सकेंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

8 minutes ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

23 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

31 minutes ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

3 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

3 hours ago