Breaking News

रूपाली चाकणकर का इस्तीफा: अशोक खरात विवाद में NCP को बड़ा झटका

“रूपाली चाकणकर का इस्तीफा: अशोक खरात विवाद के बाद छोड़ा NCP महिला प्रदेश अध्यक्ष और महिला आयोग प्रमुख का पद “

मुंबई : द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पार्टी की कद्दावर नेता रूपाली चाकणकर ने महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

यह बड़ा कदम ढोंगी बाबा अशोक खरात के कुकर्म सामने आने और इस मामले में रूपाली चाकणकर का नाम उछाले जाने के बाद उठाया गया है, जिसके चलते विपक्ष उन पर लगातार इस्तीफे का दबाव बना रहा था।

रूपाली चाकणकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

उन्होंने स्पष्ट किया, “मैंने खरात मामले में पहले ही दिन अपना रुख स्पष्ट कर दिया था। उनके वित्तीय लेन-देन और उनके कदाचार से मेरा दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।”

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सुनेत्रा पवार से फोन पर हुई बातचीत के बाद उन्होंने पार्टी की महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया।

क्या है अशोक खरात मामला? हाल ही में नासिक पुलिस ने स्वयंभू ज्योतिषाचार्य और तांत्रिक अशोक खरात उर्फ कैप्टन को दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया था।

खरात पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है और उसके पास से बरामद एक पेन ड्राइव में कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं।

इस खुलासे के बाद से ही मामला तूल पकड़ता जा रहा है और आरोपी के संपर्कों को लेकर कई बड़े नेताओं के नामों की चर्चा हो रही है। विपक्ष इस मुद्दे पर राज्य सरकार पर लगातार हमलावर है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

7 hours ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

7 hours ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

7 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

7 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

8 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

19 hours ago