Uttar Pradesh

अयोध्या-बलरामपुर में पेट्रोल संकट की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

अयोध्या से बलरामपुर तक ‘पेट्रोल-डीजल संकट’ की अफवाह से हाहाकार! पंपों पर मची भगदड़, ब्लैक में 200 रुपये लीटर बिका तेल

“उत्तर प्रदेश के अयोध्या और बलरामपुर में लॉकडाउन और ईंधन संकट की भ्रामक अफवाहों ने भारी दहशत फैला दी है। पेट्रोल पंपों पर तड़के 5 बजे से ही लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं। ऑनलाइन पेमेंट ठप होने और 100 रुपये की लिमिट से हालात और बिगड़ गए हैं। वहीं, स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा है, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  (‘The Politics Again’) |अयोध्या/बलरामपुर

अयोध्या और बलरामपुर जिलों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने और लॉकडाउन लगने की भ्रामक अफवाहों ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोल पंपों पर ईंधन भराने के लिए लोगों की भारी भीड़ टूट पड़ी है। अफवाहों के बीच कई पंपों पर ‘पेट्रोल-डीजल खत्म’ के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं, जिससे जनता में पैनिक और बढ़ गया है।

5 बजे से कतारें, ऑनलाइन पेमेंट फेल और कैश की मजबूरी

मीडिया रिपोर्ट्स को अगर माने तो अयोध्या में बुधवार तड़के 5 बजे से ही पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हालात इतने खराब हैं कि लोग गैस सिलेंडर लेने के बाद सीधे पेट्रोल की लाइन में लगने को मजबूर हैं। जहां आपूर्ति हो रही है, वहां भी प्रति व्यक्ति 100 रुपये तक की सीमा तय कर दी गई है।

ऊपर से ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था (UPI) ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को केवल नकद में ईंधन मिल रहा है, जिसने परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है।

देवकाली बाईपास, महोबारा ओवरब्रिज और अयोध्याधाम के जय सर्विस स्टेशन जैसे प्रमुख पंपों पर तेल खत्म होने के बोर्ड लटक गए हैं।

दर्शन नगर निवासी नीरज कुमार और गुरुनानक कॉलोनी के अमर बहादुर जैसे कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा।

200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा ब्लैक का रेट

ईंधन संकट की इस अफवाह के बीच कालाबाजारी करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। अयोध्या में पेट्रोल 200 रुपये प्रति लीटर तक ब्लैक में बिकने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

वहीं, ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप सूखने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। सरसों और गेहूं की मड़ाई तथा खेत की जुताई के लिए डीजल न मिलने से कृषि कार्य ठप पड़ने की नौबत आ गई है।

बलरामपुर में भी लॉकडाउन की अफवाह से मची अफरा-तफरी

दूसरी ओर, बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में भी लॉकडाउन लगने और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की चर्चा फैलते ही बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

लोग बोतलों और डिब्बों में तेल भरवाने के लिए टूट पड़े। अचानक बढ़ी इस भीड़ के कारण अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, प्रशासन ने कहा- ‘स्टॉक फुल है’

स्थिति को बेकाबू होता देख दोनों जिलों में पुलिस और प्रशासन को मैदान में उतरना पड़ा। कई संवेदनशील पंपों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस की निगरानी में तेल का वितरण कराया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) बृजेश मिश्रा और पेट्रोल पंप संचालकों ने संयुक्त रूप से अपील की है कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।

शासन के पास पर्याप्त स्टॉक है। लोगों से अपील की गई है कि वे भ्रामक खबरों और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।

Santosh SETH

Recent Posts

ब्रिक्स की सफलता से बौखलाया अमेरिका: भारत को 100% टैरिफ की धमकी

ब्रिक्स की भव्य सफलता से बौखलाया अमेरिका: रूसी तेल की आड़ में भारत पर 100%…

5 minutes ago

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

12 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

12 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

12 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

12 hours ago