जिला स्तरीय गोशाला की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गोशाला की जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पशुचिकित्साविद को निर्देशित किया गया कि सभी गौशालाओं में संरक्षित गोवंशो के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें उनकी नियमित चिकित्सकीय जांच की जाए”
जौनपुर 05 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
किसी भी गौशाला में गोवंश कमजोर न दिखाई दे। सभी गोशालाओ में ठंड से बचाव से संबंधित समस्त इंतजाम करने यथा तिरपाल, टाट पट्टी, बोरा इत्यादि की समुचित व्यवस्था किए जाए, गोवंश को पर्याप्त मात्रा में भूसा,पराली और हरा चारा खिलाया जाए।
हरा चारा बोने हेतु और पूलिंग के पैसे से भूसा गोदाम/ शेड/सीसीटीवी कैमरा/सोलर लाइट आदि लगवाने हेतु समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। बदलापुर महोत्सव और प्रमुख सचिव, पशुधन के संभावित जनपद भ्रमण के संदर्भ में समस्त को आदेशित किया गया कि सभी गौ आश्रय स्थल पर सारी मूलभूत सुविधाएं और समस्त अभिलेख पूर्ण होने चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, सौरभ कुमार, सहित अन्य अधिकारी का कर्मचारी को उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

7 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

7 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

7 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

7 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

7 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

8 hours ago