Breaking News

राजस्थान – अब अजमेर जिले में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश !

“फोटो सोर्स – गूगल “

“अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच 2 स्थानों पर बदमाशों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिए। गनीमत रही कि ट्रेन इन्हें तोड़ते हुए आगे निकल गई और कोई हादसा नहीं हुआ”

नई दिल्ली 10 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

इंडियन रेल करोड़ों भारतीयों की लाइफ लाइन है। हर दिन करोड़ों लोग अलग-अलग ट्रेनों से सफर करते हैं।

ट्रेनों से सफर को अन्य की तुलना में काफी सेफ सफर माना जाता है। मगर भारत की लाइफ लाइन को अब किसी की नजर लग गई है।

पर्दे के पीछे कोई दुश्मन है, जो ट्रेनों को बार-बार टारगेट कर रहा है। कोई तो है जो रेल से मौत के खेल की साजिश रच रहा है।

कानपुर से लेकर अजमेर तक में ट्रेन को बेपटरी करने की बड़ी साजिश सामने आई है। कानपुर में रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर मिलने के बाद अब राजस्थान के अजमेर जिले में रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग जगहों पर करीब एक क्विंटल के सीमेंट ब्लॉक मिले हैं। 

यहां गौर करने वाली बात है कि बीते 6 दिनों में इंडियन रेलवे के साथ 5 अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं।  पिछले 6 दिनों में 2 पत्थरबाज़ी की घटनाएं और 3 रेलवे ट्रैक को डिरेल करने की कोशिशें हुई हैं। 

हालांकि, अब तक दुश्मन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए हैं। मगर यह भी हकीकत है कि कोई तो है जो रेल से मौत का खेल खेलना चाह रहा है।

इन 6 घटनाओं के अलावा, रेलवे में इस साल ऐसे कई हादसे हुए हैं, जहां ट्रैक पर कुछ रखे होने की वजह से ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी है या फिर कई बार ट्रेन बेपटरी हुई है।

केवल राजस्थान में एक महीने में तीसरी बार ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश हुई है। इससे पहले 28 अगस्त को बारां के छबड़ा में मालगाड़ी के ट्रैक पर बाइक का स्क्रैप फेंका गया था।

जिसमें इंजन बाइक के कबाड़ से टकरा गया। हालांकि, अब इन साजिशों से पर्दा उठाने के लिए जांच तेज हो चुकी है।  

आपको बता दें कि राजस्थान में ट्रेन को बेपटरी करने की यह साजिश तीसरी बार अंजाम दी गई है। जानकारी के अनुसार मामला रविवार रात का है जब फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी।

इस मामले में मांगलियावास थाना पुलिस में रिपोर्ट दी गई है, जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है। रिपोर्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (डीएफसीसी) कर्मचारी रवि बुंदेला और विश्वजीत दास ने दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार 8 सितंबर की रात 10:36 बजे सूचना मिली कि ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो पाया कि वह टूटकर गिरा हुआ है। एक किमी आगे एक और ब्लॉक टूटकर साइड में रखा हुआ था।

ये दोनों ब्लॉक अलग-अलग जगह पर रखे हुए थे। इसके बाद डीएफसीसी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने मिलकर सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग की, इस दौरान स्थिति सामान्य पाई गई।

जानकारी ने अनुसार रविवार की रात को 10:36 बजे बांगड़ ग्राम स्टेशन अधीक्षक ने मामले की सूचना दी, इसके बाद ट्रैक जांचा गया।

एक किमी के दायरे में आमने-सामने की लाइन में 2 जगहों पर ब्लॉक पाए गए, जो इंजन के टकराने से टूट गए थे। सराधना से बांगड़ ग्राम तक स्टाफ ने पेट्रोलिंग की। ब्लॉक टकराने के अलावा सब कुछ सामान्य था।

मामले में मांगलियावास थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे ट्रैक का दौरा किया और जांच की। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

20 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

20 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

21 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

21 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

21 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

21 hours ago