Breaking News

राजस्थान : झालावाड़ में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत, पांच शिक्षक सस्पेंड

“राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक स्कूल की छत गिर गई है। छत गिरने के बाद मलबे के नीचे कई बच्चे दब गए हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है”

झालावाड़ 25 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन की छत गिर गई है। इस हादसे में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 7 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 17 बच्चे मलबे के नीचे दब गए हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।

बच्चों को मलबे से निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। वहीं घायल बच्चों को मनोहर थाना सीएससी में लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश की वजह से स्कूल की छत गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया। इस मामले में प्रशासन ने पांच शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। 

दरअसल, शुक्रवार को पिपलोदी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य जारी था। सुबह छात्र पढ़ने के लिए स्कूल गए हुए थे। इस दौरान भारी बारिश भी हो रही थी। वहीं बारिश की वजह से स्कूल की छत गिर गई।

हालांकि हताहतों की सही संख्या की पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि 7 छात्रों की मौत हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अधिकारी राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं।

झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, “7 बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए हैं। दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है।’’ पुलिस ने बताया कि शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। 

शिक्षा मंत्री ने दिया बयान

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, “प्राथमिक विद्यालय में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जहां छत गिर गई। इस घटना में 7 छात्रों की मौत हो गई। कुछ छात्र घायल हुए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सभी छात्रों का सरकारी धन से इलाज कराया जाएगा। इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च-स्तरीय जांच भी शुरू की जाएगी। ज़िला कलेक्टर मौके पर हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षा अधिकारियों को भी घटनास्थल पर जाकर स्थिति की निगरानी करने और आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।”

CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झालावाड़ की घटना को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, “झालावाड़ के पिपलोदी में एक स्कूल की छत गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।”

अशोक गहलोत ने जताया दुख

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।”

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

2 hours ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

3 hours ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

5 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

5 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

6 hours ago