रायपुर उपचुनाव : विधानसभा क्षेत्र में ही लागू रहेगी आदर्श आचार संहिता

“चुनाव आयोग द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में उपचुनाव की तारीख का ऐलान करने के साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।”
रायपुर 17 / 10 / 2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बुधवार को एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि नगर निगम और महानगर होने के कारण रायपुर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू नहीं होगी।
इस विधानसभा सीट पर तेरह नवंबर को मतदान होगा। श्रीमती कंगाले ने बताया कि अट्ठारह से पच्चीस अक्टूबर तक नामांकन भरा जाएगा।
इस विधानसभा क्षेत्र में दो सौ तिरपन मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें से दस संगवारी मतदान केंद्र, पांच आदर्श मतदान केंद्र और पांच युवा मतदान केंद्र होंगे।
मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए पांच कंपनियां तैनात की जाएंगी। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
वहीं, तहसीलदार राकेश देवांगन और अतिरिक्त तहसीलदार विनोद कुमार साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है
Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

14 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

14 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

14 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

14 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

15 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

15 hours ago