“जौनपुर जिले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद कुलपति ने जांच के लिए कमेटी गठित की है”
जौनपुर 30 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएससी इन्वायरमेंटल साइंस विभाग में संविदा पर तैनात सहायक प्रोफेसर पर प्रथम वर्ष की छात्रा ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
छात्रा ने कुलपति को पत्र लिखकर शिकायत की है। कुलपति प्रो वंदना सिंह ने टीम गठित कर आदेश दिए हैं। कमेटी की जांच के अध्यक्ष डा. नूपुर गोयल बनाई गई हैं।
डॉ. नूपुर ने बताया कि आंतरिक शिकायत जांच प्रकोष्ठ के पास आया है। जांच के बाद रिपोर्ट कुलपति को दी जाएगी। इस समिति में कुल 11 सदस्य शामिल हैं। वहीं, पुलिस की आईटी टीम और सराय ख्वाजा थाने की पुलिस ने भी शनिवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
अभी तक सहायक प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि सहायक प्रोफेसर उसे नियमित रूप से व्हाट्सएप कॉल और चैटिंग के माध्यम से परेशान करते थे। केबिन में बुलाकर अश्लील हरकतें करते थे।
छात्रा ने ऑडियो भी कुलपति को सौंपा है। थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि पुलिस की मीडिया सेल से जानकारी मिली थी। जानकारी इकट्ठा की है। वहीं, प्रोफेसर छुट्टी पर चले गए हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
मेरी लोकप्रियता से इस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं आरोप में सच्चाई नहीं है। वायरल ऑडियो के विषय में अभी तक मुझे जानकारी नहीं है। – डॉ. सुधीर उपाध्याय, सहायक आचार्य संविदा, पर्यावरण विज्ञान, पूविवि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएससी इनवायरमेंटल साइंस विभाग के प्रोफेसर सुधीर कुमार उपाध्याय पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले में एलआईयू की टीम ने शनिवार और रविवार दोनों दिन जांच की है।
टीम ने जांच के तहत विश्वविद्यालय में अलग-अलग विभागों के प्रोफेसर से पूछताछ भी की। एलआईयू जल्द ही अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपेगी।
पुलिस के मुताबिक, जांच में प्रोफेसर की संलिप्तता पाई गई है। विस्तृत जांच के बाद एलआईयू की टीम जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा को रिपोर्ट सौंपेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले की जांच के लिए शनिवार को एक आंतरिक प्रकोष्ठ कमेटी गठित की है। समिति में कुल 9 से 11 सदस्य शामिल है जो मामले की गहनता से जांच कर रहे है।
थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया की एलआईयू की टीम के द्वारा जो भी जानकारी मांगी थी वह सभी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
टीम जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी अपने स्तर से जांच कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक, पर्यावरण विज्ञान विभाग के संविदा शिक्षक सुधीर कुमार उपाध्याय पर 2020 से लेकर अब तक कई छात्रों ने दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
2020 में कई छात्राओं ने प्रोफेसर पर सही ढंग से कक्षाएं न लेने, दूसरे शिक्षकों की बुराई करने और घूस लेने के आरोप लगाए थे। इस साल एक अन्य छात्र ने भी प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसमें व्हाट्सएप पर अनुचित मैसेज, कॉल, और फोटो-वीडियो की मांग की बात कही गई थी।
2022 में भी एमएससी की एक छात्रा ने मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की शिकायत की, जिसमें प्रोफेसर पर अनुचित कॉल और मैसेज के माध्यम से परेशान करने का आरोप लगाया गया।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…