Breaking News

पुणे – दोस्तों को कपड़े से बांधा फिर लड़की के साथ किया गैंगरेप

“महाराष्ट्र के पुणे में दिल्ली के निर्भया कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ घूम रही एक लड़की के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया”

आरोपियों ने पहले लड़की के दोस्तों को पीटा और कपड़े से बांध दिया फिर 21 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना रात 11 बजे की है। सुनसान जगह और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़ित सुबह पांच बजे पुलिस के पास पहुंचे और कोडंवा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए कुल 10 टीम बनाई गई हैं।

पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त सीपी रंजन कुमार शर्मा ने कहा, “कल रात 21 वर्षीय महिला अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी। जब वह दोस्तों के साथ थी, तब तीन अज्ञात लोग उनके पास आए और उन्हें पीटा।

बाद में उन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। हमें आज सुबह करीब 5 बजे यह सूचना मिली। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार करते समय उसके दोस्तों को कपड़े से बांध दिया था।

लड़की अस्पताल में है, उसका इलाज चल रहा है। वह होश में है। हम लड़की का बयान लेने की प्रक्रिया में हैं। आरोपियों की तलाश के लिए 10 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं।”

निर्भया के साथ क्या हुआ था?

फिजियोथेरेपी की 23 वर्षीय प्रशिक्षु से 16 दिसंबर 2012 को दक्षिण दिल्ली में एक बस के भीतर छह लोगों ने दुष्कर्म किया और उससे मार-पीट की। इसके बाद चलती बस से उसे फेंक दिया था।

उसकी 29 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में मौत हो गयी थी। इस घटना ने देशभर के लोगों को आक्रोशित कर दिया था जिसके बाद देश में यौन हिंसा से जुड़े कई नए कानून बनाए गए थे।

इस घटना के बाद पीड़िता को ‘निर्भया’ नाम दिया गया था। इस घटना में भी पीड़िता अपने दोस्त के साथ थी, जिसके साथ आरोपियों ने मारपीट की थी और दुष्कर्म करते समय उसे बांधे रखा था।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago