नई दिल्ली 23 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पहलगाम के बायसरन में आतंकवादियों ने कायराना वारदात को अंजाम देते हुए पर्यटकों की बर्बरता से हत्या की। केंद्र सरकार पूरे मामले पर करीबी नजर रख रही है। दो दिवसीय सऊदी अरब दौरे पर गए पीएम मोदी के आज तड़के भारत पहुंचने का अनुमान है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत के बाद रात्रि भोज में हिस्सा नहीं लिया। प्रधानमंत्री आधी रात के बाद करीब दो बजे भारत के लिए रवाना हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को स्वदेश लौटने वाले थे।
खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक भी बुलाई है। बता दें कि हमला मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे हुआ।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…