प्रतीक यादव का निधन: CM योगी, अखिलेश और डिंपल ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ: प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन को उमड़े दिग्गज; CM योगी और डिंपल यादव ने दी श्रद्धांजलि, गमगीन दिखे अखिलेश”
लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव (38 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया है।
उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार सुबह करीब छह बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) की इमरजेंसी में लाया गया था, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डिंपल यादव ने अपर्णा यादव को बंधाया ढांढस
परिवार के इस बेहद दुखद क्षण में समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डिंपल ने अपने देवर प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपर्णा को सांत्वना देने के बाद वहां से रवाना हुईं।
CM योगी आदित्यनाथ ने किए अंतिम दर्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने उनके आवास पहुंचे। सीएम योगी ने प्रतीक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस भावुक मौके पर प्रतीक की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पास में ही हाथ जोड़े और नम आंखों के साथ खड़ी नजर आईं।
बेहद गमगीन दिखे अखिलेश यादव, श्रद्धांजलि देने वालों का तांता
प्रतीक यादव का शव उनके आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है, जहां आम लोगों से लेकर बड़े राजनेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
इस दौरान बड़े भाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरे समय वहां मौजूद रहे और अपने छोटे भाई के जाने से बेहद गमगीन नजर आए।
सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों खेमों के नेता अपनी राजनीतिक दूरियां मिटाकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…