“हर साल की तरह इस साल भी राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह को नजरबंद करने के साथ ही पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस भी चिपकाया है। साथ ही घर के बाहर पुलिस की एक टीम भी तैनात की गई है। जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है?
प्रतापगढ़ 05 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के पिता कुंवर उदय प्रताप सिंह को नजरबंद किया है। राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह के साथ उनके 13 समर्थकों को भी नजरबंद किया गया है। मुहर्रम को देखते हुए पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने कहा कि मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए निरीक्षक संजय सिंह पुलिसकर्मियों के साथ शनिवार राजा कुंवर उदय प्रताप सिंह के आवास भदरी कोठी पहुंचे।
शनिवार सुबह पांच बजे से रविवार रात नौ बजे तक नजरबंद करने का नोटिस चस्पा किया। उन्होंने कहा कि नोटिस चस्पा करने के दौरान कुंवर उदय प्रताप सिंह भदरी कोठी में 13 समर्थकों के साथ मौजूद थे। इन सभी को नजरबंद कर आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि कोतवाली कुंडा थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में 2012 में मुहर्रम के दिन एक बंदर की मौत हो गई थी। इसके बाद से उसी दिन शेखपुर आशिक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद वितरण किया जाने लगा था।
इसलिए हर साल किया जाता है नजरबंद
पहले यह कार्यक्रम छोटे पैमाने पर किया जाता था, लेकिन 2015 में कुंवर उदय प्रताप सिंह की निगरानी में कार्यक्रम ने वृहद रूप ले लिया। प्रशासन ने 2016 में भंडारे पर आपत्ति की और तभी से यह नजरबंद की कार्यवाही शुरू की गई है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…