दिल्ली : करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, 2 लोगों की हुई मौत

“दिल्ली के करोल बाग में स्थित विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी”

नई दिल्ली 05 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली के करोल बाग में स्थित विशाल मेगा मार्ट में कल शाम भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। आग लगने की सूचना आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बता दें कि जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो बिल्डिंग के अंदर जाने और बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता था। बिल्डिंग की पहली और दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ी के रास्ते पर डिपार्टमेंटल स्टोर का सामान रखा था, इस कारण अंदर भरे धुएं को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बाहर से दीवार तोड़ना पड़ा। 

घटना के समय बिजली कट जाने की वजह से एक छात्र लिफ्ट में ही फंस गया, जिसकी मौत हो गई। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि इस हादसे में एक और अज्ञात जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। इस तरह इस घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। आग पर काबू पाने के बाद देर रात तक कूलिंग का काम चला।

डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एमके चटोपाध्याय ने बताया, “शाम 6:44 बजे एक कॉल आया कि विशाल मेगा मार्ट मॉल में आग लग गई है। वहां पहुंचकर हमने देखा कि पूरी बिल्डिंग में आग लगी हुई थी।

बेसमेंट, ग्राउंड+3 और ऊपर कुछ अस्थायी सेटअप में आग लगी हुई थी। हमारे अधिकारियों ने कोशिश की, लेकिन विशाल मेगा मार्ट की सीढ़ियों और वैकल्पिक सीढ़ियों पर स्टोर का ही सामान रखा गया था। इस कारण सीढ़ियां पूरी तरह भरी हुई थीं।

क्या बोले फायर ऑफिसर

उन्होंने बताया कि हमें ऊपर जाने का काई विकल्प नहीं मिला पाया और मुख्य स्थान जहां आग लगी हुई थी, वह पूरी तरह से जल रही थी। तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई है, जहां तेल और घी जमा है।

हमने बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल समेत बाकी बिल्डिंग की आग बुझा दी है। आग लगने के दौरान बिजली कट गई थी। इस काऱण लिफ्ट में मौजूद एक व्यक्ति लिफ्ट के बीच में ही रुक जाने की वजह से उसमें फंस गया। हमने उसे भी बाहर निकाला जिसे अस्पताल भेजा गया। बता दें कि लिफ्ट में फंसे शख्स की मौत हो चुकी है।

पीड़ित के भाई रजत सिंह का बयान

पीड़ित के भाई ने इस घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार की शाम 6.54 बजे विशाल मेगा मार्ट में आग लगी। तभी भाई का फोन आया था। मुझे बताया कि मैं लिफ्ट में फंसा हुआ हूं, यहां बहुत धुआं है, मुझे बचाओ। मैंने तभी विशाल मेगा मार्ट में फोन किया पर सभी स्टाफ मेंबर्स बिजली बंद करके वहां से भाग गए थे।

मैंने फिर पुलिस को फोन किया तो उन्होंने कहा कि य हां कोई नहीं फंसा है। आग बुझने के बाद रात 2.30 बजे मेरे भाई की बॉडी निकाली गई। विशाल मेगा मार्ट और पुलिस की लापरवाही है, किसी ने हमारी मदद नहीं की।

बता दें कि मृतक की पहचान कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह (25) के रूप में हुई है जो कि एक यूपीएससी अभ्यर्थी थे। मृतक के भाई ने कहा कि मेरा भाई करोल बाग में पढ़ाई कर रहा था। करोल बाग पुलिस स्टेशन ने हमें 10 बजे सुबह FIR करने के लिए बुलाया है।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

5 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

6 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

10 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

11 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

11 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

13 hours ago