National

राजनीति : मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट – सूत्र

“प्रधानमंत्री मोदी अपने कैबिनेट में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। कैबिनेट विस्तार का समन आ गया है। खबर तो ये भी आ रही रहै कि एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों की छुट्टी होने जा रही है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम शख्स को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। अभी पूरे मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं है”

“नई दिल्ली 15 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट”

नरेंद्र मोदी के काम करने की अपनी एक शैली रही है। जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब भी साल के खत्म होने के बाद मंत्रियों के काम का वार्षिक रिव्यू लेते थे। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलें अभी भी जारी हैं और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल से पहले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। हाल ही में हुई मंत्रिस्तरीय बैठकों में जिस तरह से लंबित मुद्दों को सुलझाया गया, उससे लगता है कि मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों को उनके काम के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए हैं। 

बीजेपी के नए अध्यक्ष के बाद टीम मोदी में बदलाव

इस महीने संपन्न होने वाले नए भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के बाद, प्रधानमंत्री मोदी एक नई टीम के साथ काम करना शुरू कर देंगे। अगले महीने तक, भाजपा की नई टीम का अनावरण होने की संभावना है। सरकार में संभावित बदलावों का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। अगले महीने प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो जाएगा।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी और सरकार दोनों में बदलाव लगभग एक ही समय पर होंगे, जो अगले चुनावी चक्र में मोदी के नेतृत्व में एक नए चरण का संकेत देगा। पीएम मोदी ने पिछले साल 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में कोई खास बदलाव नहीं किया।

अपने तीसरे कार्यकाल में अधिकांश मंत्रियों ने अपने पिछले विभागों को बरकरार रखा। स्पीकर जैसे पद भी अपरिवर्तित रहे। पहली बार, भाजपा ने नए सहयोगियों की मदद से बहुमत हासिल किया, इसलिए प्रधानमंत्री ने किसी बड़े फेरबदल पर जोर नहीं दिया।

इसके विपरीत, पिछले दो कार्यकालों में, भाजपा ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया था, जिससे सरकार बनाने के लिए बाहरी पार्टी के समर्थन की जरूरत खत्म हो गई थी। इसके बावजूद, एनडीए के सहयोगियों को सरकार में शामिल किया गया और यह सुचारू रूप से काम करती रही।

मोदी-शाह का मिशन हिंदुत्व

मतलब साफ है कि जो बीजेपी का नया अध्यक्ष होगा उसके साथ बैठकर पीएम मोदी अलग अलग राज्यों और पार्टी संगठन के बारे में डिसाइड करेंगे और उसके बाद कई सारे मंत्रियों को बकायदा संगठन में डाला जाएगा। जो लोग इस वक्त संगठन में काम कर रहे हैं उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।

मंत्रिमंडल में चेहरों को बदलने और संगठन में भी बदलाव से एक संकेत भी मिल रहा है कि उसके बाद तो अभी 6 राज्यों के चुनाव है। वक्फ बिल पास कराया गया है। पीएम मोदी ने आज अपने बयान में पहली बार साफ तौर पर कहा भी कि मौलवी-मालौनाओं के चक्कर में मुस्लिम युवा पंचर वाला हो गया है। हिंदुत्व, राष्ट्रीयता और फॉरेन पॉलिसी को लेकर एक नई स्ट्रैर्जी भी इस बदलाव के साथ आने वाली है। 

मुस्लिम चेहरे की एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल होने की संभावना है। इस फेरबदल में मुस्लिम समुदाय के एक सदस्य को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है, खासकर पसमांदा मुस्लिम समुदाय के एक सदस्य को मंत्री पद मिल सकता है।

यह निर्णय विपक्ष की इस आलोचना के जवाब में लिया जा सकता है कि मोदी मंत्रिमंडल में कोई मुस्लिम चेहरा नहीं है। पसमांदा समुदाय के एक सदस्य को मंत्री पद मिल सकता है। भाजपा में इस पद के लिए राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना और पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के नाम पर चर्चा चल रही है। 

इन मंत्रालय में हो सकता है बदलाव

अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय जो वर्तमान में किरेन रिजिजू के पास है, उसे किसी नए चेहरे को सौंपा जा सकता है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में भी नेतृत्व परिवर्तन की उम्मीद है। इस फेरबदल का असर शहरी विकास, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कानून एवं न्याय, पूर्वोत्तर क्षेत्रों का विकास, कोयला एवं खान, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा, ‘एक व्यक्ति, एक पद के नियम को सख्ती से लागू किए जाने की संभावना है। 

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

5 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

17 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

17 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

17 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

23 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

23 hours ago