Breaking News

पहलगाम हमले के आतंकियों की खबर देने पर पुलिस देगी 20 लाख रुपये का इनाम

“पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अंदाम देने वाले आतंकियों की सूचना देने पर पुलिस ने 20 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी”

पहलगाम 24 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आतंकियों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। सेना और पुलिस दोनों ही आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं, अब जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की पुलिस ने पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों की सूचना देने वालों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया है।

20 लाख रुपये के इनाम का ऐलान

अनंतनाग पुलिस ने पोस्टर जारी कर के कहा है कि मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के मामले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में सहायक कोई भी सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

यहां दे सकते हैं सूचना

  • 9596777666 – SSP अनंतनाग
  • 9596777669 – PCR अनंतनाग
  • E-mail: dpoanantnag-jk@nic.in

आतंकियों की पहचान आई सामने

मंगलवार को पहलगाम में ‘मिनी स्विटजरलैंड’ कहे जाने वाले पर्यटक स्थल बैसरन में आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए  थे। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि घटना में शामिल संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों के नाम- आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। इन तीनों आतंकवादियों के ‘कोड’ नेम- मूसा, यूनुस और आसिफ थे। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों आतंकी पुंछ में आतंकी घटनाओं में भी शामिल थे।

Santosh SETH

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 minutes ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

16 minutes ago

पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान की ‘सैन्य जवाब’ की चेतावनी

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान…

21 minutes ago

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

6 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

6 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

6 hours ago