Breaking News

पीएम मोदी का बिहार दौरा आज, मोतीहारी में देंगे 7200 करोड़ रुपये की सौगात

“पीएम मोदी मोतीहारी में 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत या लोकार्पण करेंगे। इनमें से  5,385 करोड़ रुपये की परियोजनाएं रेलवे से जुड़ी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी का 53वां बिहार दौरा है”

मोतिहारी 18 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में होंगे। वह यहां एक रैली को संबोधित करेंगे और 7200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत/शिलान्यास भी करेंगे।

जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के गांधी मैदान में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यहां पीएम मोदी के दोपहर में पहुंच सकते हैं। इसके बाद वह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंच साझा कर सकते हैं। 

इसके बाद वह पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 3 बजे दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “कल, 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी में रहूंगा। 7200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का राष्ट्र को लोकार्पण या शिलान्यास किया जाएगा। इन कार्यों में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, चार नई अमृत भारत ट्रेनें, सड़क और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।”

रैली में 5 लाख लोगों के आने की उम्मीद

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा, ‘‘रैली स्थल पर जनता के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें लगभग पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद है।’’ जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के आने की संभावना है। इसलिए, 10,000 बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कस्बे में 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह राज्य का 53वां दौरा होगा, ‘‘जो दर्शाता है कि बिहार मोदी की प्राथमिकताओं की सूची में शीर्ष पर है।’’

5,385 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं

पीएम मोदी शुक्रवार को जिन विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, उनमें रेलवे से संबंधित परियोजनाएं 5,385 करोड़ रुपये की होंगी। रेलवे की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, इसमें 4,079 करोड़ रुपये की लागत से 256 किलोमीटर लंबे दरभंगा-नरकटियागंज और 585 करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर लाइनों का दोहरीकरण शामिल है।

Santosh SETH

Recent Posts

आजमगढ़ हत्याकांड का खौफनाक अंत: एनकाउंटर में आरोपी ढेर

आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…

1 hour ago

11वां आयुर्वेद दिवस : 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा का आधुनिक अवतार

आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…

1 hour ago

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

2 hours ago

बैंक हड़ताल: 5 डे वर्किंग की मांग पर सरकार की अपील

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…

2 hours ago

आजमगढ़ : पूजा के विवाद में पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…

3 hours ago

भारत का आर्थिक चमत्कार: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का बढ़ा बाजार

उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…

4 hours ago