Breaking News

BJP की नई टीम संग PM मोदी का मंथन, संगठन मजबूती का दिया मंत्र

PM मोदी का बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को जीत का मंत्र: ‘संगठन को बनाएं मजबूत, GenZ और जनता से बढ़ाएं सीधा जुड़ाव’

नई दिल्ली : संतोष सेठ की रिपोर्ट : THE POLITICS AGAIN

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ एक अहम और विस्तृत बैठक की।

 

नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद प्रधानमंत्री के साथ यह पहली परिचयात्मक और रणनीतिक बैठक थी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने नए पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक गतिशील बनाने,

नए विचारों को अपनाने और जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया।

‘नए विचारों और दृष्टिकोण पर केंद्रित होती हैं ऐसी बैठकें’

बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए इस संवाद को अत्यंत सार्थक बताया।

पीएम मोदी ने लिखा, “संगठन की बैठकें पार्टी को मजबूत बनाने और लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए नए विचारों व दृष्टिकोण पर केंद्रित होती हैं। पार्टी के साथियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ बहुत सार्थक बातचीत हुई।”

वहीं, बीजेपी ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ने नई संगठनात्मक टीम से बातचीत करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जन-कल्याणकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अपना विजन साझा किया।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ महामंथन

इस उच्चस्तरीय बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार उपस्थित रहे। इनमें बीजेपी के उपाध्यक्ष राम माधव, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और पार्टी के कोषाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल थे।

इसके अलावा, निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी इस मंथन का हिस्सा बने।

65 पदाधिकारियों की नई टीम: 51 नए चेहरे और ‘GenZ’ पर फोकस

हाल ही में घोषित बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में 65 पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें 51 नए चेहरों को मौका देकर संगठन में ताजगी और युवा ऊर्जा का समावेश किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित रणनीतिक बिंदुओं पर चर्चा हुई:

  • आगामी चुनावों की तैयारी: आने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति तैयार करना।

  • ग्राउंड लेवल पर वर्कर्स को एक्टिव करना: बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना और सरकारी योजनाओं के लाभ को जनता तक पहुंचाना।

  • GenZ को साधने की विशेष रणनीति: देश की युवा पीढ़ी (GenZ) की आकांक्षाओं को समझने और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए बनाई गई विशेष टीम की प्राथमिकताओं पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक से साफ संकेत मिलता है कि बीजेपी अपनी नई संगठनात्मक संरचना के जरिए आगामी राजनीतिक और चुनावी चुनौतियों के लिए पूरी तरह से सक्रिय मोड में आ चुकी है।

Santosh SETH

Recent Posts

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

5 minutes ago

ब्रिक्स की सफलता से बौखलाया अमेरिका: भारत को 100% टैरिफ की धमकी

ब्रिक्स की भव्य सफलता से बौखलाया अमेरिका: रूसी तेल की आड़ में भारत पर 100%…

12 minutes ago

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

12 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

12 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

12 hours ago