Breaking News

पीलीभीत : 3000 सिखों के अवैध धर्मांतरण से प्रशासन के उड़े होश, शुरू हुई जांच

“अखिल भारतीय सिख पंजाबी कल्याण परिषद के सदस्यों ने दावा किया कि है लगभग 3 हजार सिखों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। इसके बदले में कई तरह के प्रलोभन दिए गए हैं। जिले के प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है”

पीलीभीत 18 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पीलीभीत जिले के सीनियर अधिकारियों ने सिख समुदाय के सदस्यों के बड़े पैमाने पर अवैध धर्मांतरण के मामले में मिली शिकायतों की जांच शुरू की है। सिख संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला प्रशासन के ध्यान में मामला लाए जाने के बाद यह जांच शुरू की गई है। 

पीलीभीत के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, ‘सिखों के बड़े पैमाने पर अवैध धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सिख निकाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हमसे मुलाकात की। मैंने पूरनपुर के उपजिलाधिकारी (SDM) को जिला पुलिस टीम के साथ मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।’ 

तीन हजार सिखों ने अपनाया ईसाई धर्म

शुक्रवार की बैठक के दौरान, अखिल भारतीय सिख पंजाबी कल्याण परिषद के सदस्यों ने दावा किया कि लगभग 3,000 सिखों ने हाल में ईसाई धर्म अपना लिया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को 160 परिवारों की सूची सौंपी, जिसमें उनके धर्मांतरण का आरोप लगाया गया। 

सीमावर्ती इलाकों में नेपाली पादरी ज्यादा सक्रिय 

अखिल भारतीय सिख पंजाबी कल्याण परिषद के हरपाल सिंह जग्गी ने पत्रकारों से कहा कि ‘सीमावर्ती इलाकों में नेपाली पादरी अत्यधिक सक्रिय हैं और प्रलोभन के माध्यम से लोगों का जबरन धर्मांतरण कर रहे हैं।’ उन्होंने फरवरी में हुए एक कार्यक्रम का हवाला दिया, जिसमें 180 परिवारों ने कथित तौर पर सिख धर्म में ‘घर वापसी’ की। 

जग्गी ने 2020 से सीमावर्ती गांवों में सिखों और हिंदुओं दोनों समुदायों में जारी धर्मांतरण पर भी प्रकाश डाला और जोर देकर कहा कि ये धर्मांतरण दबाव, प्रलोभन और बीमारी के इलाज के झूठे वादों से प्रेरित हैं।

यह घटनाक्रम 13 मई को हजारा पुलिस थाना में आठ नामजद व्यक्तियों और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अवैध धर्मांतरण के कथित मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी के बाद हुआ है। जग्गी ने धर्मांतरण के लिए गरीबी और शिक्षा की कमी जैसे कारकों को जिम्मेदार ठहराया।

सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया और मांग की कि जिन लोगों ने धर्मांतरण किया है, वे अपने जाति प्रमाण पत्र को इसके अनुसार अद्यतन करें। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इस मामले पर कहा कि इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।

कुछ लोगों ने मिलकर भी उनसे शिकायत की है, जिसमें धर्मांतरण के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली-अजमेर में कांग्रेस को झटका, BJP के बने मेयर।

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली और अजमेर में बड़ा उलटफेर, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद…

3 minutes ago

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

3 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

4 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

4 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

4 hours ago