“नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चुराने वाले गैंग के साथ हुई है। इस दौरान कुख्यात बदमाश नदीम अहमद को गोली लगी है। नदीम के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं”
नोएडा 18 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
कांबिंग के दौरान नदीम के दो अन्य साथी आकाश उर्फ टमाटर उर्फ लाला और आशीष को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों से 48 घंटे पहले हुई लूट के अपराध सहित कई मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
मार्च में नोएडा पुलिस ने गाड़ियों के चोरी किए हुए टायरों को खरीदने-बेचने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। अभियुक्तों के पास से चोरी के करीब 19 टायर एलॉय व्हील सहित बरामद किए गए थे।
मामला थाना सेक्टर 39 का था। सेक्टर 39 थाना पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से गाड़ियों के चोरी किए हुए टायरों को खरीदने बेचने वाले 2 अभियुक्तों मोहम्मद जीशान और इमरान को गिरफ्तार किया गया था।
अभियुक्तों के पास से 4 टायर और एलॉय व्हील होंडा सिटी, 4 टायर और एलॉय व्हील आई 20, 4 टायर और एलॉय व्हील क्रेटा, 4 टायर एलॉय व्हील वर्ना और 3 टायर और एलॉय व्हील कीआ सेल्टॉस कार के बरामद हुए थे।
दरअसल 20-21 मार्च की रात थाना सेक्टर 39 द्वारा दादरी रोड के शशि चौक कट पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इंटेलिजेंस और सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान बोटेनिकल अंडरपास की तरफ से एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह कार नहीं रुकी और यूटर्न लेकर वापस दादरी रोड की तरफ बदमाश भागने लगे।
अपने आप को पुलिस के घिरता देख गाड़ी में सवार संदिग्ध बदमाशों ने सेक्टर 42 के जंगल की तरफ भागने का प्रयास किया औऱ गाड़ी से उतरते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया।
घायल की पहचान मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई। बदमाश के पास से 1 तमंचा 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
राजस्थान निकाय चुनाव: पाली और अजमेर में बड़ा उलटफेर, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद…
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…