पंजाब के लोग ड्रग्स और शराब पीकर बाईकों पर आते हैं – कंगना रनौत

“मंडी सांसद कंगना रनौत ने चिट्टे के लिए पंजाब को बताया कसूरवार, सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के तहत आयोजित कार्यक्रम में खुले मंच से कही बात हालांकि प्रत्यक्ष तौर पर पंजाब का नहीं लिया नाम, लेकिन पड़ोसी राज्य का दे दिया हवाला कहा- पंजाब से आता है चिट्टा, हिमाचल के यूथ को कर रहा है बर्बाद चिट्टा और उग्रता”
मंडी 03 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
उन्होंने आगे कहा कि यही है पंजाब के लोगों का स्वभाव, ड्रग्स और शराब पीकर बाईकों पर आते हैं हिमाचल और यहां करते हैं हो-हल्ला।
मंडी संसदीय सीट से भाजपा की सांसद कंगना रनौत के बोल एक बार फिर बिगड़ गए हैं। उन्होंने एक बार फिर पंजाब को लेकर तीखा बयान दिया है। हालांकि उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से पंजाब का नाम नहीं लिया लेकिन पड़ोसी राज्य कहकर पंजाब पर जमकर कटाक्ष किया।
बुधवार को  सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की सुलपुर जबोठ पंचायत में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो चिट्टा आ रहा है वो पंजाब से आता है।
पंजाब से आ रहे चिट्टे ने यहां के यूथ को बर्बाद करके रख दिया है। चिट्टा बेचना और उग्रता के साथ रहना, यही पंजाब के लोगों का स्वभाव है।
वे हिमाचल प्रदेश में बाईकों पर आते हैं ओर यहां ड्रग्स व शराब पीकर खूब हो हल्ला करते हैं जिससे यहां का शांत माहौल भी खराब होता है।
इसके साथ ही उन्होंने दूसरे राज्यों का यह हवाला भी दिया कि वहां पर बेटियां सुरक्षित नहीं है और हिमाचल प्रदेश में यदि रात को कोई बेटी किसी से घर जाने के लिए लिफ्ट मांगती है तो वह उसे घर तक छोड़ कर आते हैं।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

5 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

5 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

5 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago