यात्रीगण कृपया ध्यान दे – आज से बनारस नई दिल्ली समेत 28 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
“झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड में दोहरीकरण को लेकर यह व्यवस्था की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ ने कई निर्देश भी जारी किए हैं। कई रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना होगा”
प्रयागराज 08 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड में दोहरीकरण को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 8 से 12 दिसंबर तक बनारस-नई दिल्ली समेत 28 ट्रेनें निरस्त है। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि कुछ ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर शार्ट टर्मिनेट और ऑरिजनेट होंगी।
8 दिसंबर को बनारस से चलने वाली 22536 बनारस-रामेश्वरम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-मानिकपुर के स्थान पर बदले मार्ग वाराणसी कैंट-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज स्टेशनों पर नहीं होगा। बनारस से 9 व 10 दिसंबर को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज के स्थान पर बदले मार्ग बनारस-लोहता-जंघई-प्रयागराज के रास्ते जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 8,9 व 10 दिसंबर को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर पवन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-बनारस-औंड़िहार के स्थान पर बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वाराणसी-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव नैनी, प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, वाराणसी सिटी, सारनाथ स्टेशनों पर नहीं रहेगा।











