Breaking News

Parliament News : लोकसभा में कांग्रेस-माकपा के 8 सांसदों का निलंबन रद्द

“लोकसभा में विपक्ष को बड़ी राहत : कांग्रेस और माकपा के 8 सांसदों का निलंबन हुआ रद्द “

नई दिल्ली : द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

संसद के बजट सत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा में विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

इन सांसदों को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान सदन की अवमानना के आरोप में निलंबित किया गया था।

जिन सांसदों को राहत मिली है, उनमें 7 सांसद कांग्रेस के और 1 सांसद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के हैं।

किन सांसदों की हुई सदन में वापसी?

लोकसभा से जिन विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस लिया गया है, उनमें कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और माकपा के एस वेंकटेशन शामिल हैं।

गौरतलब है कि निलंबन के बाद से ही ये सभी सांसद कार्यवाही वाले दिन संसद के मकर द्वार पर लगातार धरना दे रहे थे।

कैसे बनी निलंबन वापसी पर सहमति?

सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक अहम बैठक की।

इसी सर्वदलीय बैठक में इन 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को वापस लेने पर आम सहमति बनी। सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने आसन से सांसदों का निलंबन रद्द करने का अनुरोध किया और विपक्षी सदस्यों के आचरण पर खेद भी व्यक्त किया।

इसके बाद, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने लोकसभा में निलंबन खत्म करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

क्यों हुआ था एक्शन?

आपको बता दें कि बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान इन 8 सांसदों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई थी। आरोप था कि इन सांसदों ने आसन की ओर कागज फेंके थे।

इसे सदन की घोर अवमानना मानते हुए, इन सभी को बजट सत्र के बाकी बचे हुए समय के लिए निलंबित कर दिया गया था।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर सड़क हादसा: सरायख्वाजा में ऑटो पलटने से 2 की मौत, 4 घायल

जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बच्ची को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलटा ऑटो,…

4 hours ago

अयोध्या ट्रैफिक डायवर्जन : 19 मार्च को राष्ट्रपति का दौरा

अयोध्या अलर्ट: कल रामलला के दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन के समय में बदलाव; यूपी…

4 hours ago

ईरान-इस्राइल जंग: PM मोदी की UAE राष्ट्रपति से बात, होर्मुज सुरक्षा पर जोर

ईरान-इस्राइल जंग के बीच PM मोदी ने UAE राष्ट्रपति से की फोन पर बात: होर्मुज…

5 hours ago

ईरान के डर से अमेरिका ने हटाए युद्धपोत? मिडिल ईस्ट से मलेशिया पहुंचे

ईरान के खौफ से अमेरिका ने हटाए अपने 'माइन हंटर' युद्धपोत? मिडिल ईस्ट छोड़ मलेशिया…

5 hours ago

North Korea Election 2026: किम जोंग उन की बंपर जीत, जीतीं सभी सीटें

उत्तर कोरिया का 'रबर स्टैंप' चुनाव : किम जोंग उन का क्लीन स्वीप, 687 में…

5 hours ago

PM मोदी ने दी राज्यसभा सांसदों को विदाई, बोले- राजनीति में फुल स्टॉप नहीं

राज्यसभा से सांसदों की विदाई पर PM मोदी हुए भावुक, बोले- 'राजनीति में कोई फुल…

5 hours ago