Paris Olympics 2024 – गोल्ड मेडल से चूके नीरज चोपड़ा, ओलंपिक में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

“ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो इवेंट में स्टार नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल से चूक गए। वही दूसरे स्थान पर रहे जिसके बाद उन्हें सिल्वर मेडल मिला। जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम पहले स्थान पर रहे जिसके बाद उन्हें गोल्ड मेडल मिला है”

नई दिल्ली 09 /08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो इवेंट में स्टार नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल से चूक गए। वही दूसरे स्थान पर रहे जिसके बाद उन्हें सिल्वर मेडल मिला।

जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम पहले स्थान पर रहे जिसके बाद उन्हें गोल्ड मेडल मिला है। जहां नीरज का 89.45 मीटर बेस्ट प्रदर्शन रहा वहीं नदीम ने 92.97 का प्रदर्शन किया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

वहीं बता दें कि, नीरज चोपड़ा आज़ादी के बाद व्यक्तिगत एथलेटिक में लगातार दूसरा ओलंपिक पदक अपने नाम करने वाले खिलाड़ी बने हैं। इस मुकाबले में नीरज का एक प्रयास 89.45 मीटर का रहा जबकि अन्य पांच थ्रो फाउल रहे।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपने दूसरे ही प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस दौरान नदीम ने अपना ही 90 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा।

हालांकि, इससे पहला प्रयास नदीम का फाउल रहा था। इसके बाद नदीम ने छठे प्रयास में 90 का आंकड़ा पार किया। वहीं तीसरे नंबर पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे जिन्होंने 88.54 मीटर का थ्रो किया।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

4 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

5 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

5 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

5 hours ago

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

9 hours ago