Breaking News

पाकिस्तान की अफगानिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक? एयरस्ट्राइक में 17 नागरिकों की मौत, पाक का 7 आतंकी कैंप तबाह करने का दावा

“पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है”

नई दिल्ली/इस्लामाबाद : The Politics Again : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पाकिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अफगानिस्तान की सीमा के भीतर घुसकर जोरदार एयरस्ट्राइक की है।

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हवाई हमले अफगानिस्तान के गनी खेलो और गरदा सामिया जिलों के रिहायशी इलाकों में किए गए, जिसमें 17 अफगान नागरिकों के मारे जाने की दुखद खबर है।

आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का पाकिस्तानी दावा

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इन हमलों को ‘आतंकवाद विरोधी अभियान’ करार दिया है। पाकिस्तानी सेना और सूचना मंत्रालय के दावों के अनुसार, इस एयरस्ट्राइक में डूरंड लाइन के पार सात आतंकी कैंपों और ठिकानों को पूरी सटीकता के साथ निशाना बनाया गया है।

पाकिस्तान का कहना है कि ये ठिकाने मुख्य रूप से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), जिसे पाक सरकार ‘फितना अल खवारिज’ (FAK) कहती है, और इस्लामिक स्टेट-खोरासान (ISKP/DKP) से जुड़े हुए थे।

आत्मघाती हमलों का प्रतिशोध

मीडिया संस्थान जियो न्यूज के हवाले से बताया गया है कि यह सैन्य कार्रवाई हाल ही में पाकिस्तान के इस्लामाबाद (इमाम बारगाह), बाजौर और बन्नू में हुए घातक आत्मघाती हमलों के जवाब में की गई है।

पाकिस्तानी सेना ने उरगुन जिलों के अलावा नंगरहार के खोगयानी, बेहसूद और गनी खेल जिलों में बमबारी की।

पक्तिका के बरमल जिले में हुए हवाई हमले में एक मदरसे के पूरी तरह तबाह होने की भी पुष्टि हुई है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठते सवाल

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब इस्लामाबाद लगातार अफगान तालिबान पर अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवादियों को न करने देने का दबाव बना रहा है।

हालांकि, कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान खुद लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय जांच और आलोचनाओं का सामना कर रहा है।

उस पर आरोप लगते रहे हैं कि वह इस क्षेत्र में सक्रिय विभिन्न आतंकी संगठनों को सुरक्षित पनाहगाह और रसद सहायता मुहैया कराता है।

इस ताज़ा एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव और गहराने की आशंका है।

Santosh SETH

Recent Posts

वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पानी के टैंक में दम घुटने से 4 छात्रों की दर्दनाक मौत

वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पानी के टैंक में दम घुटने से 4 छात्रों की दर्दनाक मौत,…

6 hours ago

यूपी शिक्षामित्र मानदेय: 10 हजार से बढ़कर 18 हजार, 460 करोड़ जारी

यूपी के शिक्षामित्रों के लिए दिवाली का तोहफा: मानदेय 10 हजार से बढ़कर हुआ 18…

7 hours ago

आगरा में पति ने नवविवाहिता से घिनौनी मांग की, पत्नी अवसाद में, FIR दर्ज

आगरा में नवविवाहिता से खौफनाक मांग: पति ने रखी गंदी शर्त, कंपनी का सीक्रेट डाटा…

7 hours ago

फिरोजाबाद गोलीकांड: पत्नी को प्रेमी संग शराब पीते देख पति ने बरसाईं गोलियां

फिरोजाबाद में खूनी खेल: पत्नी को प्रेमी के साथ शराब पीते देख कॉलेज संचालक पति…

7 hours ago

चुनाव आयोग पर संग्राम : हिरासत से रिहा हुए राहुल-प्रियंका

चुनाव आयोग पर संग्राम: हिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका, पवन खेड़ा की चेतावनी- 'मोदी-शाह को नींद…

8 hours ago

SIR मामला : राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में, 8 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

चुनाव आयोग के बाहर भारी बवाल: राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी नेता हिरासत…

17 hours ago