भारत पाक तनाव

राजनाथ की चेतावनी से डरा पाकिस्तान,दी कोलकाता पर हमले की धमकी

राजनाथ की चेतावनी से बौखलाया पाकिस्तान: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी कोलकाता पर हमले की गीदड़भभकी 

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर सीमा से ज्यादा बयानों की जुबानी जंग तेज हो गई है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ‘अभूतपूर्व और निर्णायक’ कार्रवाई की सख्त चेतावनी से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है।

इसी बौखलाहट में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर एक बेहद भड़काऊ और विवादित बयान दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।

ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी: “कोलकाता को बनाएंगे निशाना”

शनिवार को अपने गृहनगर और पाकिस्तानी सेना के अहम गढ़ सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने सारी कूटनीतिक मर्यादाएं लांघ दीं।

उन्होंने भारत को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि अगर भारत भविष्य में किसी भी तरह की ‘दुस्साहसिक कार्रवाई’ (Misadventure) या सैन्य ऑपरेशन की कोशिश करता है, तो पाकिस्तान उसका जवाब भारत के बड़े शहरों, विशेषकर ‘कोलकाता’ को निशाना बनाकर देगा।

उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि इस बार पाकिस्तान की प्रतिक्रिया सीमित नहीं होगी, बल्कि बड़े और रणनीतिक लक्ष्यों पर सीधा हमला किया जाएगा।

भारत पर लगाए ‘फर्जी ऑपरेशन’ के बेबुनियाद आरोप

अपनी बौखलाहट को छिपाने के लिए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारत पर ‘झूठा नैरेटिव’ गढ़ने का बेतुका आरोप भी लगाया।

आसिफ ने दावा किया कि भारत खुद अपने लोगों या पाकिस्तानियों के जरिए एक ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ (फर्जी आतंकी हमला) करवा सकता है, जिसमें शवों को रखकर यह दावा किया जाएगा कि वे आतंकवादी थे।

हालांकि, हमेशा की तरह पाकिस्तान के रक्षा मंत्री इस गंभीर दावे के समर्थन में एक भी ठोस सबूत पेश नहीं कर सके।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सबूत के ऐसे बयान केवल भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने और पाकिस्तान की अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने की एक घिनौनी साजिश हैं।

राजनाथ सिंह के बयान का है असर

दरअसल, ख्वाजा आसिफ का यह विवादित बयान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उस हालिया और स्पष्ट चेतावनी का नतीजा है, जिसमें उन्होंने गुरुवार को दो टूक शब्दों में कहा था।

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया था कि मौजूदा हालात में अगर पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ कोई भी दुस्साहसिक कदम उठाया जाता है, तो भारतीय सेना उसका जवाब “अभूतपूर्व और निर्णायक” तरीके से देगी।

भारत के इसी ‘निर्णायक’ शब्द ने पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य हलकों में खलबली मचा दी है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.