जौनपुर: विधानमंडल समिति की बैठक

जौनपुर: विधानमंडल समिति की बैठक, XEN को नोटिस

जौनपुर: विधानमंडल समिति की बैठक में पर्यटन निगम के XEN नदारद, सभापति ने मांगा स्पष्टीकरण… कस्तूरबा छात्रावासों से लेकर बिजली विभाग के कार्यों की हुई सख्त समीक्षा… निर्माण स्थलों पर CCTV से निगरानी के निर्देश… पढ़ें पूरी रिपोर्ट…


जौनपुर: विधानमंडल समिति की बैठक में पर्यटन निगम के XEN नदारद, सभापति ने मांगा स्पष्टीकरण; विकास कार्यों की हुई सख्त समीक्षा

जौनपुर | एडमिनिस्ट्रेशन डेस्क, वरुण यादव की रिपोर्ट 

जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की एक अहम समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में विभिन्न विभागों और जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान समिति ने उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिशासी अभियंता (XEN) के बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है।

बैठक के प्रमुख निर्देश और समीक्षा बिंदु:

  • सेतु निर्माण और सड़क सुरक्षा: समिति की सभापति मनीषा अनुरागी ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पुलों के साथ एप्रोच मार्गों का निर्माण तय मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण हो। सभी निर्माणाधीन पुलों को समय-सीमा के भीतर पूरा कर हैंडओवर करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

  • कस्तूरबा छात्रावासों का सत्यापन: कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावासों में छात्राओं की सुविधा के लिए शौचालयों, खिड़कियों और दरवाजों की वर्तमान स्थिति की भौतिक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि छात्राओं को कोई असुविधा न हो।

  • विद्युत विभाग की धीमी प्रगति पर फटकार: ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और मजरों के विद्युतीकरण में धीमी प्रगति पर समिति ने असंतोष जताया। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

  • CCTV से होगी कार्यस्थलों की निगरानी: सभी निर्माणाधीन स्थलों पर सीसीटीवी (CCTV) के माध्यम से नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कार्यस्थल पर श्रमिकों, जूनियर इंजीनियर और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति के साथ-साथ कार्य की प्रगति सुनिश्चित की जा सकेगी।

  • जल जीवन मिशन और सड़क मरम्मत: समिति ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन ओवरहेड टैंकों और सड़क निर्माण के मानकों की जानकारी ली। जर्जर सड़कों की मरम्मत तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को आवागमन में राहत मिल सके।

डीएम ने दिलाया शत-प्रतिशत अनुपालन का भरोसा

बैठक की शुरुआत में समिति की सभापति मनीषा अनुरागी तथा सदस्य गौरीशंकर वर्मा, मनीष रावत और तूफानी सरोज का पुष्पगुच्छ, इत्र और इमरती भेंट कर स्वागत किया गया।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने समिति को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों और सुझावों का जनपद में शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.