North Korea Election 2026: किम जोंग उन की बंपर जीत, जीतीं सभी 687 सीटें
उत्तर कोरिया का ‘रबर स्टैंप’ चुनाव : किम जोंग उन का क्लीन स्वीप, 687 में से जीतीं सभी 687 सीटें, मिले 99.93% वोट
प्योंगयांग: द पॉलिटिक्स अगेन
उत्तर कोरिया (North Korea) में हुए 2026 के संसदीय चुनावों के नतीजे आ गए हैं और जैसा कि पूरी दुनिया को उम्मीद थी, सुप्रीम लीडर किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने पूर्ण बहुमत के साथ एकतरफा जीत हासिल कर ली है।
स्टेट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन की सत्तारूढ़ ‘वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया’ और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 99.93 फीसदी वोट हासिल करते हुए संसद की सभी 687 सीटों पर कब्जा जमा लिया है।
चुनाव या औपचारिकता? 99.99% रहा वोटिंग प्रतिशत
यह चुनाव 15 मार्च को 15वीं ‘सुप्रीम पीपुल्स असेंबली’ के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए आयोजित किया गया था। इस चुनाव में 99.99 प्रतिशत की भारी-भरकम वोटिंग दर्ज की गई।
किम की पार्टी और उनके गठबंधन को मिले इस बेतहाशा समर्थन ने चुनाव को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया।
अब राजधानी प्योंगयांग में इस नई संसद का पहला सत्र आयोजित होगा, जिसमें देश की टॉप लीडरशिप और संविधान में बड़े बदलावों पर मुहर लगाई जाएगी।
70% चेहरे बदले, किम की बहन यो-जोंग भी जीतीं
इस बार के चुनाव में किम जोंग उन ने एक बड़ा रणनीतिक बदलाव किया है। नई संसद में करीब 70 फीसदी प्रतिनिधियों को बदल दिया गया है, जिसे विशेषज्ञ सत्ता पर किम की पकड़ को और अधिक मजबूत करने की चाल मान रहे हैं।
जीतने वाले 687 प्रतिनिधियों में किम जोंग उन की ताकतवर बहन किम यो-जोंग (Kim Yo-jong) और विदेश मंत्री चो सोन-हुई (Choe Son-hui) भी शामिल हैं। इसके अलावा, किम के बेहद करीबी जो योंग-वोन को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
0.07 फीसदी वोट पड़े खिलाफ में
उत्तर कोरिया के आधिकारिक आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि 0.07 फीसदी वोट सत्ता के खिलाफ भी पड़े हैं।
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन चुनावों को सिर्फ एक ‘औपचारिक प्रक्रिया’ माना जाता है, जहां किसी भी तरह के असली विपक्ष या प्रतिस्पर्धा की कोई गुंजाइश नहीं होती।
जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बच्ची को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलटा ऑटो,…
अयोध्या अलर्ट: कल रामलला के दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन के समय में बदलाव; यूपी…
ईरान-इस्राइल जंग के बीच PM मोदी ने UAE राष्ट्रपति से की फोन पर बात: होर्मुज…
ईरान के खौफ से अमेरिका ने हटाए अपने 'माइन हंटर' युद्धपोत? मिडिल ईस्ट छोड़ मलेशिया…
राज्यसभा से सांसदों की विदाई पर PM मोदी हुए भावुक, बोले- 'राजनीति में कोई फुल…
यूपी में योगी सरकार के 9 साल पूरे: CM ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- 'आज यूपी…