Business

‘रेड टेप नहीं, अब रेड कार्पेट’: फार्मा दिग्गजों ने यूपी को बताया देश का नया ‘ग्रोथ इंजन’, योगी मॉडल की वैश्विक सराहना

“उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और निवेश के अनुकूल माहौल पर देश और दुनिया की दिग्गज फार्मा कंपनियों ने अपनी मुहर लगा दी है”

लखनऊ “The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट 

‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ में जुटी उद्योग जगत की हस्तियों ने एक सुर में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने ‘भय’ से ‘भरोसे’ तक का सफर तय किया है। जहां कभी उद्योगपति आने से डरते थे, आज वहां उन्हें ‘रेड कार्पेट’ ट्रीटमेंट मिल रहा है।

40 वर्षों में पहली बार बदला माहौल

राज्यसभा सदस्य और रामकी ग्रुप (Ramky Group) के चेयरमैन अयोध्या रामी रेड्डी ने मुख्यमंत्री योगी के काम को ‘उत्कृष्ट कमिटमेंट’ का उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा, “अपने 40 साल के अनुभव में मैंने यूपी में इतना सकारात्मक माहौल पहले कभी नहीं देखा। कानून-व्यवस्था और जवाबदेही (Accountability) ने इस राज्य की बुनियाद बदल दी है।”

भावुक हुए मैनकाइंड के चेयरमैन: ‘रात के बाद अब अच्छी सुबह आई है’

कॉन्क्लेव में मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के चेयरमैन रमेश जुनेजा ने पुराने यूपी की कड़वी यादें साझा कीं।

उन्होंने बताया कि 2001 में एक गंभीर घटना के कारण उन्हें परिवार सहित प्रदेश छोड़ना पड़ा था। लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है।

उन्होंने कहा, “हर काली रात के बाद सुबह होती है, और योगी जी के आने के बाद यूपी में वही ‘अच्छी सुबह’ आई है। आज देर रात भी लोग यहाँ सुरक्षित महसूस करते हैं।”

‘रेड टेप’ खत्म, अब सिर्फ बिजनेस

टोरेंट ग्रुप (Torrent Group) के वाइस चेयरमैन जीनल मेहता ने कहा कि उनकी कंपनी यूपी के 20 जिलों में काम कर रही है, लेकिन कहीं भी उन्हें अफसरशाही या ‘रेड टेप’ (Red Tape) का सामना नहीं करना पड़ा। यूपी अब निवेशकों को रेड कार्पेट बिछाकर दे रहा है।

बड़ी घोषणा: यूपी में फैक्ट्री लगाएगी सन फार्मा

देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स (Sun Pharma) के चेयरमैन दिलीप सांघवी ने ऐलान किया कि यूपी अब निवेश के लिए सबसे सुरक्षित जगह है।

और उनकी कंपनी यहाँ अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (विनिर्माण इकाई) स्थापित करने की तैयारी कर रही है। वहीं, जाइडस लाइफ साइंसेज और डॉ. रेड्डीज ने भी यूपी की नीतियों को वर्ल्ड-क्लास बताया।

Santosh SETH

Recent Posts

रोहिणी जेल में कैदी की निर्मम हत्या, तंबाकू कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष

दिल्ली की रोहिणी जेल में खूनी संघर्ष: तंबाकू के अवैध कारोबार को लेकर अंडरट्रायल कैदी…

4 seconds ago

शिवराज का मान पर तीखा प्रहार: ‘नशे में विधानसभा पहुंचते हैं पंजाब के सीएम’

पंजाब में नशा मुक्ति पर सियासी संग्राम: शिवराज का भगवंत मान पर तीखा प्रहार—'नशे में…

9 minutes ago

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली-अजमेर में कांग्रेस को झटका, BJP के बने मेयर।

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली और अजमेर में बड़ा उलटफेर, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद…

17 minutes ago

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

4 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

4 hours ago