A new executive committee for the Delhi province has been announced by the Akhil Bharatiya Sahitya Parishad and Indraprastha Sahitya Bharati to promote literary and cultural activities.
साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई दिल्ली प्रांत टीम घोषित”
नई दिल्ली : संतोष सेठ की रिपोर्ट : THE POLITICS AGAIN
साहित्य, संस्कृति और भारतीय ज्ञान-परंपरा के संरक्षण तथा संवर्धन को नई गति देने के उद्देश्य से ‘अखिल भारतीय साहित्य परिषद’ और इससे संबद्ध ‘इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती’ ने अपनी दिल्ली प्रांत की नई कार्यकर्ता टोली (कार्यकारिणी) की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में साहित्यकारों को एक मंच पर लाना, विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करना और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना है।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद: दिल्ली प्रांत की नई टीम
परिषद ने संगठन के सुचारू संचालन के लिए नई जिम्मेदारियां तय की हैं:
मनोज कुमार: संगठन मंत्री
डॉ. नीलम राठी: संयुक्त मंत्री
प्रवीण जी एवं अवनीश जी: प्रचार टोली सदस्य
रजनी जी: साहित्य परिक्रमा
ब्रिजेश जी: कोष टोली सदस्य
संजीव जी: कार्यालय प्रमुख
किशन जी: लेखा विभाग
साहित्यिक आयोजनों और विमर्शों को गति देने के लिए इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती की एक मजबूत प्रांतीय टीम का गठन किया गया है:
| नाम | दायित्व (पद) | विभाग / आयाम |
| श्री राम शरण गौड़ | संरक्षक | प्रांतीय टोली |
| श्री विनोद बब्बर | अध्यक्ष | प्रांतीय टोली |
| श्रीमती पूनम माटिया | उपाध्यक्ष | प्रांतीय टोली |
| श्री मनोज कुमार शर्मा | महामंत्री | प्रांतीय टोली |
| श्री मुन्ना रजक | कोषाध्यक्ष | प्रांतीय टोली |
| श्रीमती ममता वालिया | प्रमुख | साहित्य परिक्रमा |
| श्री मलखान सिंह | प्रमुख | लोक साहित्य |
| श्री राकेश जी | प्रमुख | बाल साहित्य |
| सुश्री सारिका कालरा | प्रमुख | युवा आयाम |
| श्री दिनेश वत्स | प्रचार प्रमुख | प्रांतीय टोली |
| जगदीश सिंह व सुनीता बुग्गा | सदस्य | प्रांतीय टोली |
संपूर्ण दिल्ली और एनसीआर में साहित्यिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर भी संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है:
पूर्वी जिला: संयोजक- गुलशन लूथरा; सह संयोजक- एन.पी. सिंह राठौर व अनीता वर्मा; प्रचार- संतोष जी; साहित्य परिक्रमा- सुनील दत्ता।
दक्षिणी पूर्वी जिला: संयोजक- पूर्णिमा अग्रवाल; सह संयोजक- महिमा गुप्ता एवं रवि झा।
दक्षिणी जिला: संयोजक- गणेश श्रीवास्तव; सह संयोजक- प्रशांत जी; युवा आयाम- अम्बिकेश दुबे।
दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र: संयोजक- पूनम राठी; सह संयोजक- विनीता जी।
पश्चिमी जिला: संयोजक- जितेन्द्र जी; सह संयोजक- राजेश भारद्वाज एवं ब्रजभूषण।
उत्तर पश्चिमी जिला: संयोजक- डॉ. विभा ठाकुर और मनेश कुमार।
उत्तरी जिला: संयोजक– डॉ. अनु कुमारी; सह संयोजक- डॉ. संजीता कुमारी।
मध्य केंद्र: संयोजक- वरुण कुमार; सह संयोजक- अजित कुमार।
उत्तर पूर्वी जिला: संयोजक- योगेश शर्मा; सह संयोजक- प्रणव कुमार, नितिन गुप्ता एवं प्रेम कुमार।
नोएडा केंद्र: संयोजक- शांति कुमार स्याल; सह संयोजक- नीलम भागी एवं अंजना भागी।
इसके साथ ही पूरी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए मौसम जी को कार्यालय टोली प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।
संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नई पीढ़ी को लोक, बाल और युवा साहित्य से जोड़ने का आह्वान किया है।
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…
दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…
दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…
NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…
बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…