Statuettes of the Arjuna Award and Dronacharya Award displayed on a podium representing the National Sports Awards of India

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा: देखे अवार्ड विजेताओं की पूरी सूची

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम पुरस्कारों का भी ऐलान”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने खेलों में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

इस वर्ष विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीटों, प्रशिक्षकों और खेल को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के बाद सरकार ने विजेताओं के नामों पर अंतिम मुहर लगाई है। इस समिति में प्रख्यात खिलाड़ी, खेल पत्रकार और खेल प्रशासक शामिल थे।

अर्जुन पुरस्कार 2025 (खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन)

पिछले चार वर्षों के दौरान उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन के लिए 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम खेल का नाम
1. श्री तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स
2. श्री मुहम्मद अजमल वी एथलेटिक्स
3. सुश्री प्रियंका गोस्वामी एथलेटिक्स
4. सुश्री त्रिशा जॉली बैडमिंटन
5. सुश्री पुल्लेला गायत्री गोपीचंद बैडमिंटन
6. श्री नरेन्द्र मुक्‍केबाज़ी
7. श्री विदित संतोष गुजराती शतरंज
8. सुश्री दिव्या जितेंद्र देशमुख शतरंज
9. श्री धनुष श्रीकांत बधिर निशानेबाजी
10. सुश्री लालरेमसियामी हॉकी
11. श्री राजकुमार पाल हॉकी
12. श्री सुरजीत कबड्डी
13. सुश्री पूजा कबड्डी
14. श्री रुद्रांश खंडेलवाल पारा-शूटिंग
15. सुश्री एकता भायन पारा-एथलेटिक्स
16. श्री अरविंद सिंह नौकायन
17. श्री अखिल श्योरान निशानेबाजी

 

अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025

सक्रिय करियर के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में अमूल्य योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है:

  • श्री आई अरुमइनायागम (फुटबॉल)

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025 (उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए)

खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतने योग्य बनाने वाले उत्कृष्ट कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा:

नियमित श्रेणी (Regular Category):

  1. श्री परवीर सिंह – एथलेटिक्स

  2. श्री छोटे लाल यादव – मुक्केबाजी

  3. सुश्री नेहा नंदकुमार चव्हाण – निशानेबाजी

लाइफटाइम श्रेणी (Lifetime Category):

  1. श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव – मुक्केबाजी

  2. श्री वीरेन्दर कुमार – कुश्ती

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025

खेलों को बढ़ावा देने और विकास में स्पष्ट भूमिका निभाने वाली संस्थाओं को यह सम्मान दिया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार ‘आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे’ को प्रदान किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष पुरस्कारों के लिए एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को स्वयं आवेदन (Self-nomination) करने की अनुमति दी गई थी, जिसके चलते रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.