मुजफ्फरनगर – अभद्र टिप्पणी के विरोध में समुदाय विशेष ने सड़क किया जाम

“सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने मुजफ्फरनगर में रातभर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने धार्मिक टिप्पणी करने के आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया”
 
मुज़फ्फरनगर 21 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 
 
इसी बीच आरोपी को छोड़ने की अफवाह पर भीड़ ने पथराव कर दिया। आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। कस्बे में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
पुलिस ने धार्मिक टिप्पणी करने के आरोपी निखिल त्यागी को गिरफ्तार लिया। प्रदर्शन और पथराव को लेकर 3 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
 
एक मुकदमा आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ, एक मुकदमा आरोपी की दुकान पर पथराव करने वाले 25 लोगों के खिलाफ, जबकि तीसरा मुकदमा हंगामा कर जाम लगाने वाले 700 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.