बैंको में फ्रिज कराये गए रुपये किए जाएंगे वापस, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

“उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डीआईजी वैभव कृष्ण ने अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फ्रिज किए गए रूपों को वापस कराए जाने की पहल की जाएगी। इसके साथ ही इन मामलों में एफआईआर भी दर्ज हाेगी। प्रत्येक मामला जनपद में तैनात निरीक्षक को आवंटित किया जाएगा”

लखनऊ 03 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों में साइबर ठगी के 159 मामले सामने आए हैं। इनमें 50 हजार रुपये या उससे अधिक की धनराशि की ठगी की गई है। इन मामलों में अभियुक्तों के बैंक खातों में धनराशि फ्रीज है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। ऐसे में डीआईजी की ओर से विशेष अभियान चला कर फ्रिज किए गए रूपों को वापस कराए जाने की पहल होगी।

डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि जनपद आजमगढ़ के 54 मामले, मऊ के 46 और बलिया के 59 प्रकरण ऐसे हैं जिनमें 50 हजार रुपये या उससे अधिक धनराशि की साइबर ठगी की गई है। अभियुक्तों के बैंक खातों में 50 हजार रुपये या उससे अधिक की धनराशि फ्रिज है लेकिन उनमें एफआईआर दर्ज नहीं है।

बताया कि इस समस्या का समाधान करने के लिए, एक सघन अभियान चलाया जाएगा जो 17 नवंबर 2024 से शुरू होगा और तीन जनवरी 2025 तक चलेगा। अभियान में सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की जाएगी। एफआईआर दर्ज होने के बाद, प्रत्येक मामला जनपद में तैनात निरीक्षक को आवंटित किया जाएगा।

डीआईजी ने बताया कि अभियोग पंजीकरण और विवेचना आवंटन के बाद, मुकदमों से संबंधित फ्रीज धनराशि पीड़ितों को वापस कराने की कार्यवाही की जाएगी। फ्रीज धनराशि पीड़ितों को वापस होने के बाद, संबंधित अभियुक्तों की जानकारी करना होगा।

पूर्व के स्टेप्स में चिन्हित आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया जाएगा। यदि कुछ गिरोह चिन्हित हुए हैं, तो उनका गैंग पंजीकृत कराया जाएगा। बताया कि इस अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक/सहायक पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

5 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

5 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

5 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

5 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

6 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

6 hours ago