Breaking News

मोदी कैबिनेट विस्तार: एकनाथ शिंदे ने मांगे 3 मंत्री पद – सूत्र

मोदी कैबिनेट विस्तार: ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बाद एकनाथ शिंदे का दिल्ली में पावर गेम, NDA से मांगे 1 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री पद; श्रीकांत शिंदे को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी”

नई दिल्ली/मुंबई: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

‘ऑपरेशन टाइगर’ की शानदार सफलता से उत्साहित शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के लिए केंद्र में बड़ी हिस्सेदारी का दावा ठोक दिया है।

शिंदे ने बीजेपी आलाकमान से आगामी कैबिनेट विस्तार में अपनी पार्टी के लिए 1 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री (MoS) के पद की मांग की है।

NDA में तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनी शिंदे सेना

शिवसेना सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में पार्टी के सांसदों की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। हाल ही में 6 अन्य सांसदों के शामिल होने से पार्टी का संख्याबल काफी मजबूत हुआ है। आंकड़ों के लिहाज से संसद में शिवसेना अब एनडीए (NDA) में:

  • बीजेपी (240 सांसद)

  • तेलुगू देशम पार्टी – टीडीपी (16 सांसद)

इन दोनों के बाद तीसरे सबसे बड़े सहयोगी दल के रूप में उभर कर सामने आई है। हालांकि, ममता बनर्जी की टीएमसी (TMC) से अलग हुए 20 सांसदों ने भी मोदी सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है।

लेकिन वे आधिकारिक तौर पर अभी तक एनडीए में शामिल नहीं हुए हैं। इसी समीकरण के आधार पर शिंदे सेना ने तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा मजबूती से पेश किया है।

अमित शाह से मुलाकात और शिंदे की मांग

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी दी कि अपने पिछले दिल्ली दौरे के दौरान एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की थी।

इस दौरान उन्होंने केंद्र में शिवसेना की भागीदारी बढ़ाने का पुरजोर आग्रह किया था। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया है।

हालांकि, बीजेपी सूत्रों का मानना है कि शिंदे सेना को 1 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री का पद मिलने की पूरी संभावना है।

केंद्रीय मंत्री पद की रेस में कौन-कौन है शामिल?

वर्तमान में प्रताप राव जाधव केंद्र में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्री पद के लिए कई नामों पर मंथन चल रहा है:

  • श्रीकांत शिंदे: एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत पिछले 12 सालों से सांसद हैं। हालिया ‘ऑपरेशन टाइगर’ में उनकी पर्दे के पीछे की भूमिका बेहद अहम रही है।

  • पार्टी विस्तार के लिए लगातार सक्रिय श्रीकांत को अब सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

  • अन्य दावेदार: ओमराजे निंबालकर को राज्य मंत्री पद की लॉटरी लग सकती है। इसके अलावा संजय जाधव और संजय देशमुख का नाम भी मंत्री पद की रेस में है।

  • यदि इनमें से किसी नए चेहरे को मौका मिलता है, तो वर्तमान मंत्री प्रतापराव जाधव का पत्ता कट सकता है।

NCP से प्रफुल्ल पटेल का कैबिनेट में दावा मजबूत

दूसरी ओर, महाराष्ट्र में एनडीए के एक अन्य अहम सहयोगी, अजित पवार की एनसीपी (NCP) से भी कैबिनेट मंत्री को लेकर हलचल तेज है।

वर्ष 2024 में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के गठन के समय बीजेपी की तरफ से एनसीपी को ‘राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)’ का ऑफर दिया गया था, जिसे पार्टी ने ठुकरा दिया था।

लेकिन अब होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को केंद्र में सीधे तौर पर कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) का पद मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार की इन चर्चाओं को अंतिम रूप देने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही फिर से दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर के सिकरारा में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 3 टीमें गठित

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर निर्मम हत्या,…

2 hours ago

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट सेवाएं बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं; 'दातर' और वॉकी-टॉकी के…

3 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल;…

3 hours ago

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: घर बैठे होगा वेरिफिकेशन

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: अब घर बैठे होगा वेरिफिकेशन,…

9 hours ago

TRAI हुआ सख्त: अब मिलेंगे बिना डेटा वाले सस्ते कॉलिंग-SMS रिचार्ज प्लान

करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI का बड़ा फैसला: बिना डेटा वाले 'Voice और SMS-Only'…

9 hours ago

आम जनता को राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल टली

आम जनता को बड़ी राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टली,…

10 hours ago