“उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी- 2023 की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला और महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई”
जौनपुर 21 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 27 जुलाई 2025 को रविवार के दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर कुल 22,176 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
परीक्षा को पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान पूर्व में ही चेक कर ले, परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधा सुनिश्चित की जाए जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार असुविधा का सामना न करना पड़े।
आयोग के दिए गए दिशा निर्देशानुसार परीक्षा संपादित कराई जाएगी, किसी भी प्रकार की अवहेलना की दशा में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक संवेदनशीलता बरतते हुए परीक्षा संपन्न कराएंगे।
परीक्षार्थी की बिना पहचान सुनिश्चित किया प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यशाला में बताया गया कि पर्यवेक्षक सुनिश्चित कराएंगे कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी ओएमआर शीट तथा प्रश्न पत्र पर अंकित बारकोड का मिलान अवश्य कर लें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, अनुभाग अधिकारी अजय शर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…
ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…
E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…
जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…
जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…