Breaking News

मेरठ – गोली मारकर मुजफ्फरनगर के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, तीन भाई गिरफ्तार

“प्रॉपर्टी डीलर मुर्सलीन के बेटे तासीन का कहना है कि 40 लाख की प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या की गई है। तीन लोग उसके पिता को घर से बुलाकर ले गए थे और गोली मार दी”

मेरठ 25 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

मुजफ्फरनगर के गांव जौला निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुर्सलीन (50) की हत्या कर शव सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डाहर में रजबहे की पटरी फेंक दिया गया। परिजनों का आरोप है कि प्रॉपर्टी के विवाद में घर से बुलाकर उसकी हत्या की गई।

उन्होंने गांव के ही मुजम्मिल और उसके भाई आशु व हारुन उर्फ मुखिया के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनकी कार भी कब्जे में ले ली है।

रठ के सरूरपुर के गांव डाहर निवासी कुछ किसान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे चारा लेने खेत में जा रहे थे। रास्ते में रजबहे की पटरी के किनारे लहूलुहान हालत में शव मिला। किसानों ने पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सिर में कनपटी के पास गोली का निशान था। मृतक के फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। इन्हें देखकर मुजफ्फरनगर के गांव जौला से ग्रामीण मोर्चरी पहुंचे। शव की पहचान मुर्सलीन के रूप में की।

मुर्सलीन के पुत्र तासीन ने बताया कि पिता प्रॉपर्टी डीलर थे। बृहस्पतिवार दोपहर किसी ने फोन कर उन्हें बुलाया था। इसके बाद कार में उन्हें लेकर चले गए। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

गांव के मुजम्मिल और आशु से चल रहा था विवाद

मुर्सलीन (50) की हत्या प्रॉपर्टी के विवाद में होने की आशंका जताई जा रही है। मुर्सलीन के बेटे तासीन ने बताया कि गांव के ही मुजम्मिल और आशु से 40 लाख की प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है।
बृहस्पतिवार को ये दोनों लोग ही उनके घर कार लेकर पहुंचे थे। दोनों ने फोन कर उसके पिता को घर के बाहर बुलाया। कुट्टी वाले भट्ठे पर चलने की बात कहकर साथ ले गए। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने गोली मारकर उसके पिता की हत्या कर दी।
पुलिस का दावा, कहीं और की हत्या
पुलिस का मानना है कि मुर्सलीन की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से डाहर गांव में फेंककर आरोपी फरार हो गए। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
बुढ़ाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था मुर्सलीन

मुर्सलीन गांव में ब्याज पर रुपये के लेन-देन का काम भी करता था। पुलिस ने बताया कि मृतक बुढ़ाना का हिस्ट्रीशीटर था। क्षेत्र में हुई लूट की वारदातों के अलावा अन्य मामलों में नामजद रहा और जेल गया था। लूट समेत अन्य मामलों के छह मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज हैं। 

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

7 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

13 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

13 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

14 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago